भाजपा के चारों स्थानीय मंडलों के साथ विधायक प्रमोद सिन्हा ने की बैठक,नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक पांडे हुए सम्मानित!
• अशोक पांडेय को रक्सौल बीजेपी जिलाध्यक्ष बनने पर विधायक ने किया सम्मानित
रक्सौल।(vor desk) स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के हरैया निवास स्थान पर आगामी कार्यक्रमों के मद्देनजर रक्सौल विधानसभा के भाजपा के चारो मण्डलों जिसमें रक्सौल नगर परिषद, रक्सौल ग्रामीण, आदापुर एवं भवानीपुर की संयुक्त बैठक की गई।उक्त बाबत विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि बैठक में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा 31 जनवरी को संसद के संयुक्त अधिवेशन में दिए गए अभिभाषण को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ पढ़कर सुनाया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत नौ वर्षों में किए मुख्य कार्यों और गरीब कल्याण को प्राथमिकता, अर्थव्यवस्था में तेजी, विकसित भारत का विजन, आजादी के 75 वर्ष से प्रारंभ हुए अमृतकाल की हमारी प्राथमिकता व समस्याओं का स्थायी ...









