समारोहपूर्वक मना रक्सौल स्थित कैंडी स्वीट्स का 18वाँ वार्षिकोत्सव !
रक्सौल । (Vor desk)।शहर के मयूर गली स्थित कैन्डी स्वीट हाउस का 18वाँ वार्षिकोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित सीमा जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं केक काट कर किया गया ।इस मौके पर महेश अग्रवाल ने कैन्डी स्वीट हाउस के प्रोपराइटर हरीश खत्री तथा वहां कार्यरत सभी कर्मचारियों को बधाई देते कहा कि सभी उपभोक्ताओं की कसौटी पर सदा खरा उतरने तथा सदा सेवा भाव के साथ उच्च क्वालिटी की विभिन्न किस्म की मिठाइयां , नमकीन समेत अन्य उत्पाद उपलब्ध कराने के कारण ही कैन्डी स्वीट हाउस परिवार अपना 18वाँ वार्षिकोत्सव मनाने में सफल हो रहा है ।वहीं कैन्डी स्वीट हाउस के प्रोपराइटर हरीश खत्री ने सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में बढ़ती स्पर्धा के बावजूद उन्होंने मिठाइयों , फास्टफूड समेत तमाम तरह के नमकीन की गुणव...









