बिहार विधान सभा में गूंजा रक्सौल अनुमंडल अस्पताल के बदहाली का मुद्दा,विधायक प्रमोद सिन्हा को मिला सकारात्मक आश्वासन
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल में स्वास्थ्य क्षेत्र के बदहाली का मामला बिहार विधान सभा में गूंजा ,जिसके बाद रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है,वहीं,स्वास्थ्य महकमा के कान खड़े हो गए हैं।विभाग हरकत में दिखने लगा है कि व्यवस्था में सुधार कैसे हो।
बता दे कि शुक्रवार को भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रक्सौल अनुमंडल अस्पताल के व्यवस्था में सुधार का मसला बिहार विधान सभा में उठाया।उन्होंने व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कहा कि यह अस्पताल सघन आबादी के बीच में है और चार प्रखंड के लोग इलाज के लिए आते हैं।जहां चिकित्सको की कमी से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेषज्ञ डॉक्टरों के कमी की वजह से ऑपरेशन,बच्चों और महिलाओं के साथ हड्डी रोग का इलाज नही हो पा रहा।पारा मेडिकल स्टाफ की कमी से टीकाकरण, प्रसव, दवा,जांच आदि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
अल्ट्रासाउंड समे...









