रक्सौल नगर परिषद के बोर्ड बैठक में अंतर्राष्ट्रीय स्वागत द्वार बनाने , रक्सौल को ‘ग्रीन -क्लीन-जाम मुक्त’ बनाने पर हुई चर्चा!
रक्सौल।(vor desk)।विगत कई महीनो से नगर परिषद रक्सौल के विकास कार्यो मे गति धीमी पड गई थी ।शहर के विकास कार्यो के गति को रफ्तार देने के लिए आज दिनांक 12 अक्तुबर2023 को सभापति ,उपसभापति सहित नगर के पच्चिसो वार्ड पार्षदो एवम नगर परिषद नवपदास्थापित कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव पदस्थापना के उपरान्त पहली बैठक सभा नगर परिषद के सभागार मे आयोजन किया गया। सभा मे चर्चा के दौरान कमोवेश सभी पार्षदों ने नगर विकास हेतु विकास से सम्बन्धित चर्चाएँ हुई, जिसमे ,उपसभापति पुष्पा देवी नेआगामी पर्व एवं त्योहार के अवसर पर प्रस्ताव रखी की नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ और बेहतर किया जाए। नगर परिषद क्षेत्र में एलईडी लाइट हाई मास्क लाइट की मरम्मती किया जाना तथा खराब लाइट को बदला जाना अति आवश्यक है तथा स्ट्रीट लाइट पोल पर तिरंगा स्ट्रिप लाइट्स लपेटने की व्यवस्था किया जाना भी आव...









