Sunday, June 14

रक्सौल आसपास

नकरदेई चौक पर सड़क दुर्घटना में नेपाल के कलैया का बाइक सवार युवक घायल,गंभीर स्थिति में इलाज जारी

नकरदेई चौक पर सड़क दुर्घटना में नेपाल के कलैया का बाइक सवार युवक घायल,गंभीर स्थिति में इलाज जारी

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। घोड़ासहन नहर केनाल सड़क के रक्सौल आदापुर खंड के नकरदेई चौक के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक,युवक नेपाल का नागरिक है,जो बारा जिला के कलैया वार्ड 1निवासी देवेंद्र गिरी का पुत्र मनोहर गिरी बताया जा रहा है । सूत्रों ने बताया कि अज्ञात बस द्वारा ठोकर मार दिए जाने से उक्त बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया।जिसके बाद उसे अचेत देखा गया और पुलिस को खबर की गई।स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने उक्त युवक को शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एस आर पी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां इलाज जारी है।हॉस्पिटल के निदेशक सह मुख्य चिकित्सक डॉक्टर सुजीत कुमार ने बताया कि आईसीयू में इलाज जारी है, जहां मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई है। नकरदेई थाना के ए एस आई विजय कुमार ने बताया कि घटना करीब आठ बजे रात्रि घटित हुई।य...
‘हम सब ने ये ठाना है, बाल श्रम मिटाना है’ के नारे के साथ एसडीओ और डीएसपी ने  जागरूकता रथ को हरी झडी दिखा कर किया क्षेत्र में रवाना

‘हम सब ने ये ठाना है, बाल श्रम मिटाना है’ के नारे के साथ एसडीओ और डीएसपी ने जागरूकता रथ को हरी झडी दिखा कर किया क्षेत्र में रवाना

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।'हम सब ने ये ठाना हैं बाल श्रम मिटाना है' के नारे के साथ अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी रविकांत सिन्हा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार द्वारा बाल श्रम उन्मूलन हेतु विशेष जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखा कर क्षेत्र में रवाना किया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी रवि कांत सिन्हा द्वारा बताया गया कि बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरुकता रथ को रवाना किया गया है ।इस से हमारे समाज के लोगो को यह जानकारी देनी है कि 6 वर्ष से 14 वर्ष के नाबालिक बच्चो को मजदूरी करना कानून जुर्म है। बच्चे हमारे देश के भविष्य है ।उनकी रक्षा करना हमारा कर्तब्य है । वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार द्वारा बताया गया कि बाल श्रम उन्मूलन हेतु विशेष जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है ।जिससे लोगो में जागरुकता पैदा हो और लोग नाबालिक बच्चे से बाल श्रम ...
स्कूली बच्चों को प्यार और अपनत्व के साथ उनका बचपन सवांरने के लिए मोहम्मद नुरूल होदा हुए सम्मानित

स्कूली बच्चों को प्यार और अपनत्व के साथ उनका बचपन सवांरने के लिए मोहम्मद नुरूल होदा हुए सम्मानित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर। (Vor desk)।प्यार और अपनत्व के साथ बच्चों में घुल-मिल कर उन्हें खेल- खेल , गतिविधियों एवं अन्य नये तरीके अपना कर उनका बचपन सवांरने के बेहतर प्रयास के लिए आदापुर प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसतपुर के वरीय शिक्षक मोहम्मद नुरूल होदा को रविवार को बौद्ध गया में पंचशील अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड उन्हें गोपाल किरण समाजसेवी संस्था द्वारा बाल श्रम निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर बौद्ध गया के महा प्रज्ञा गेस्ट हाउस के सभागार में " टिकाऊ विकास लक्ष्यों के लिए समुदाय के माध्यम से बालश्रम की रोकथाम " विषय पर आयोजित एक दिवसीय सेमिनार सह सम्मान समारोह में दिया गया।इस समारोह में बच्चों के भविष्य निर्माण में बेहतर योगदान देने वाले विभिन्न राज्यों के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से आए 51 लोगों कों सम्मानित किया गया। मोहम्मद होदा को यह सम्मान संस्था के अध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह...
क्या रक्सौल- बीरगंज आईसीपी से आम नागरिकों की आवाजाही  होगी शुरू?जनप्रतिनिधियों के दौरे के बाद चर्चा तेज!

क्या रक्सौल- बीरगंज आईसीपी से आम नागरिकों की आवाजाही होगी शुरू?जनप्रतिनिधियों के दौरे के बाद चर्चा तेज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)। रक्सौल के पंटोका स्थित इन्टी ग्रेटेड चेक पोस्ट को पूर्ण रूप से संचालित करने की योजना अब तक अधर में है।कार्गो मुवमेंट को पूर्ण रूप से रक्सौल बीरगंज आईसीपी से कराने की कवायद चल रही है,जिसमे कई अवरोध आ रहे हैं।जबकि,आईसीपी के रास्ते पैसेंजर मुवमेंट शुरू करने की आश लगाए लोग अब तक निराश ही दिख रहे हैं ।अभी हाल ही में नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहाल दिल्ली दौरे से लौटे हैं।जिसके ठीक बाद क्षेत्रीय भाजपा सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल और यूपी के राज्य सभा सांसद सहउत्तरप्रदेश की उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने रविवार को संयुक्त रूप से रक्सौल आईसीपी का दौरा किया।उनके साथ स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा और पूर्व एम एल सी बबलू गुप्ता आदि मौजूद थे। आईसीपी निरीक्षण के बाद आईसीपी प्रबंधक प्रवीण कुमार समेत अन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक भी हुई।हालाकि,बैठक के पहलुओं पर मीडिया कोई जानकारी...
भाजपा के महिला मोर्चा तथा युवा मोर्चा के संयुक्त सम्मेलन का हुआ आयोजन

भाजपा के महिला मोर्चा तथा युवा मोर्चा के संयुक्त सम्मेलन का हुआ आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।शहर के आर्य समाज रोड स्थित आर्य कन्य विवाह भवन के सभागार में भाजपा महिला तथा युवा मोर्चा के संयुक्त सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योति राज गुप्ता ने किया जबकि संचालन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ई. प्रवीर रंजन कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत के बाद यहां राज्यसभा सांसद कांता कर्दम के द्वारा केन्द्र सरकार के द्वारा बीते 9 साल के अंदर महिलाओं के उत्थान तथा युवाओं के स्कील डेवलपमेंट को लेकर चलाये गये कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेवारी है कि केन्द्र सरकार की हर योजनाओं को लोगों के घर-घर तक पहुंचाये। सम्मेलन को सांसद डॉ जायसवाल, विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योति राज गुप्ता आदि के द्वारा संबोधित किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष अशो...
सामाजिक न्याय एंव सद्भावना दिवस के रूप मे  सुप्रीमो लालू यादव का 76वा जन्मदिन मना

सामाजिक न्याय एंव सद्भावना दिवस के रूप मे सुप्रीमो लालू यादव का 76वा जन्मदिन मना

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव के आवास पर युवा राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आजम के अध्यक्षता में पूर्व सीएम एवं राजद सुप्रीमो का 76 वां जन्मदिन मनाया गया। उनके जन्मदिन को सामाजिक न्याय एंव सद्भावना दिवस के रूप मे केक काटकर व गरीबों को भोजन कराकर बहुत धूम धाम से मनाया।मौके पर पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव ने कहा कि जब भी कोई समाज के हाशिए पर खड़े लोगों के हक के लिए आवाज़ उठाते हैं तो उन्हें परेशान किया जाता है। लालू जी वंचितो को स्वर दिए, सम्मान दिलाए, हक दिलाए। मौके पर प्रदीप प्रेम, नगर अध्यक्ष युवा राजद, दिनेश राम प्रखण्ड अध्यक्ष अनु.जाति, मूसा आलम, नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, मुकेश कुमार गुप्ता, प्रखण्ड अध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ, पप्पु साह, नगर अध्यक्ष व्ययसायिक प्रकोष्ठ, सुजीत कुमार, कुमार दुर्गेश साह, अरविंद दास, मुन्ना यादव, मेराज ...
राजद सुप्रीमो सह पूर्व सीएम लालू यादव का  मना जन्मदिन,कार्यकर्ताओं ने कहा नेता जी  को हमारी उमर लग जाए!

राजद सुप्रीमो सह पूर्व सीएम लालू यादव का मना जन्मदिन,कार्यकर्ताओं ने कहा नेता जी को हमारी उमर लग जाए!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। राजद सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का 76 वाँ जन्मदिन मनाया गया। रक्सौल विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामबाबू यादव के नेतृत्व में लक्ष्मीपुर स्थित निज निवास पर आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में राजद के कई नेता एवं कार्यकर्ताओ ने मिलकर केक काट बधाई दिए। जिसके बाद सबको केक एवं मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। मौजूद सभी लोगों ने एक स्वर से कहा कि हमारे मसीहा को हम लोगों की उम्र लग जाए।श्री यादव ने कहा कि आज लालू यादव का ही देन है कि थाना और ब्लॉक में कमजोर गरीब जा रहे हैं, तो उनको कुर्सी मिल रही है। उनकी आवाजों को सुना जा रहा है। 90 के दशक के पहले ऐसा नहीं था, लालू यादव एक विचार हो गए हैं और उनका विचार कभी नहीं मरेगा। लालू यादव ने कमजोर लोगो में जो क्रांति लाई, वह एक मिशाल था और रहेगा। आज बकरी चराने वाले, लोग मछली पकड़ने वाले लोग, चूहा पकड़ने व...
एसएसबी जवानों ने 26 हजार रूपये भारतीय जाली नोट के साथ युवक को दबोचा, पाकिस्तान तक फैला है जाली नोट कारोबार का नेटवर्क

एसएसबी जवानों ने 26 हजार रूपये भारतीय जाली नोट के साथ युवक को दबोचा, पाकिस्तान तक फैला है जाली नोट कारोबार का नेटवर्क

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)। भारतनेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने 26 हजार रूपये भारतीय जाली नोट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार युवक को बरामद जाली नोट के साथ आदापुर थाना को सौंप दिया गया है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक,एसएसबी 71वीं वाहनी (बेलदरवा ) को गुप्त सूचना मिली की शनिवार को एक युवक भारी मात्रा में जाली नोट के साथ श्यामपुर बाजार जा रहा है।जवानों ने इलाके की नाकेबंदी कर दी और एक युवक को आदापुर ब्लॉक के समीप रोक कर तलाशी ली।तलाशी के दौरान संदिग्ध युवक के पास से कुल 52 पीस पांच सौ के भारतीय जाली नोट बरामद हुए।बरामद जाली नोट कुल छब्बीस हजार रूपये बरामद किया गया।पकड़े गए युवक की पहचान सिरिसिया कला गांव निवासी हसमुद्दीन राय (29 वर्ष) के रूप में की गई है।पकड़े गए युवक को जवानों ने स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।इस मामले की पुष्टि थानाध्यक्ष डॉ.राजीव नयन प्रसाद ने की है।उन्होंने बत...
बीरगंज में नाला उड़ाही के दौरान बंदूक और अन्य अत्याधुनिक हाथियार के 105 राउंड कारतूस बरामद

बीरगंज में नाला उड़ाही के दौरान बंदूक और अन्य अत्याधुनिक हाथियार के 105 राउंड कारतूस बरामद

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भारत-नेपाल के सीमा से लगे नेपाल के बीरगंज में नाला उड़ाही के दौरान बंदूक और अन्य अत्याधुनिक हाथियार के 105 राउंड कारतूस बरामद हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक,बीरगंज के वार्ड संख्या 10 में मुख्य नाला की सफाई हो रही थी।महा नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने कारतूस मिलने की सूचना पर्सा पुलिस को दिया। जब पुलिस ने मौके पर पहुंची और देखी तो 105 राउंड कारतूस देख पुलिस के भी कान खड़े हो गए। कारतूस एक थैले में रखा हुआ था। जिसकी पुष्टि करते हुए पर्सा एसपी कोमल शाह ने बताया कि बरामद गोली में 32 पीस 9 एमएम, 38 बोर के 24 राउंड, एसएलआर के 4 राउंड एवं हार्नेट के 17 राउंड गोली, 45एम एम का 4राउंड, 7एम एम का 1राउंड,खराब हालत में 4राउंड गोली बरामद हुआ है। फिलहाल इतनी कारतूस किसकी है और कहां से आई है इसकी जांच नेपाल पुलिस कर रही है। ...
रक्सौल के व्यापारियों का सांसद के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित,सांसद डॉ0 संजय ने कहा- ‘व्यापारी वर्ग मोदी सरकार की नीतियों से खुश, हम सदा कार्यरत’!

रक्सौल के व्यापारियों का सांसद के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित,सांसद डॉ0 संजय ने कहा- ‘व्यापारी वर्ग मोदी सरकार की नीतियों से खुश, हम सदा कार्यरत’!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शहर के श्रीराम जानकी मंदिर रोड स्थित पूर्व नप उपसभापति रोहिणी शाह के आवासीय परिसर में भाजपा सांगठनिक जिला रक्सौल के व्यापार एवं वाणिज्य प्रकोष्ठ के तत्वावधान में क्षेत्रीय सांसद के साथ व्यापारियों और दुकानदारों का संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।इसमें पूरा फोकस केंद्र सरकार की योजनाओं के वर्णन और व्यवसायी वर्ग के सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा करने पर केंद्रित रही। दावा किया गया कि व्यापारी वर्ग मोदी सरकार की नीतियों से खुश हैं, हम सदा कार्यरत हैं! कार्यक्रम आयोजक भाजपा के संगठन जिला रक्सौल के व्यापार एवं वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिवपूजन प्रसाद एवं गणेश अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए भरोसा जताया कि इस कार्यक्रम में रक्सौल के व्यापारियों की समस्याओं का निदान पर समुचित पहल होगा। प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक एवं पूर्व...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!