Sunday, June 14

रक्सौल आसपास

आज से मानसून सक्रिय, 24 जून तक के लिए मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट

आज से मानसून सक्रिय, 24 जून तक के लिए मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। बिहार में लगातार 20 दिनों तक चलने वाला हीटवेव आज बुधवार से खत्म हो गया है. 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद इतना लंबा हीटवेव का स्पैन चला. मौसम विभाग ने आज बुधवार से अगले 4 दिनों के लिए यानी 24 जून तक के लिए पूरे प्रदेश में बारिश में वर्जन और वज्रपात के साथ-साथ कई जगहों पर तेज हवा के झोंके के साथ आंधी का भी पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने जानकारी दी है कि बिहार में अगले दो से 3 दिनों के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई है. इसके साथ ही वातावरण में नमी की मात्रा में वृद्धि होने के साथ-साथ पूर्वी और पश्चिमी हवा का सम्मिश्रण होने से तीव्र वज्रपात एवं आंधी तूफान के लिए स्थिति भी अनुकूल बने रहने का पूर्वानुमान है. इन मौसमी परिस्थितियों के कारण 21 जून से 24 जून तक पूरे राज्य में वर्षा के साथ वज्...
भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा वीरगंज बॉर्डर पर योग शिविर आयोजित,मुख्य आकर्षण रहीं फ्लाइंग ईगल नीतू चोपड़ा!

भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा वीरगंज बॉर्डर पर योग शिविर आयोजित,मुख्य आकर्षण रहीं फ्लाइंग ईगल नीतू चोपड़ा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(vor desk)।नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित किया गया। यह योग शिविर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित शंकराचार्य गेट यानी नेपाल गेट के पास आयोजित हुआ। वीरगंज महावाणिज्यदूतावास के कार्यवाहक महावाणिज्यदूत तरूण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित योग सत्र में मधेश प्रदेश के वन और पर्यावरण मंत्री रमेश प्रसाद कुर्मी शामिल हुए। मंत्री श्री कुर्मी के साथ-साथ दूतावास के अधिकारी तरूण कुमार, नेपाल-भारत सहयोग मंच के अध्यक्ष अशोक वैद्य, पर्सा जिला के प्रमुख जिलाधिकारी हिरालाल रेग्मी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की । योग सत्र शुरू होने से पहले लोगों को संबोधित करते हुए कार्यवाहक महावाणिज्यदूत श्री कुमार ने कहा कि इस वर्ष के योग के विषय अर्थात "वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग" के बार...
ऊर्जावान व स्वस्थ भारत’ के निर्माण हेतु योग को अपने जीवन में अपनाएं:विधायक प्रमोद सिन्हा

ऊर्जावान व स्वस्थ भारत’ के निर्माण हेतु योग को अपने जीवन में अपनाएं:विधायक प्रमोद सिन्हा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। प्रखंड क्षेत्र के भेलाही स्थित एक निजी स्कूल में 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर योग शिविर आयोजित किया गया।जिसमे क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।अपने संबोधन में विधायक श्री सिन्हा ने बताया कि आध्यात्मिक उन्नयन, शारीरिक व मानसिक सशक्तिकरण एवं 'ऊर्जावान व स्वस्थ भारत' के निर्माण हेतु योग को अपने जीवन में अपनाएं। इसके प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करने हेतु संकल्पित हों। इस दौरान भाजपा के संगठन जिला रक्सौल के महामंत्री अजय पटेल, मंडल अध्यक्ष मृतुन्जय सिंह, इन्द्रासन पटेल, मोती बैठा, अखलाक अहमद, शमशेर पटेल समेत कई भाजपा नेता शामिल रहे।। ...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गायत्री योग समिति द्वारा रक्सौल में योग शिविर आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गायत्री योग समिति द्वारा रक्सौल में योग शिविर आयोजित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।9वेअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गायत्री योग समिति द्वारा रक्सौल रेलवे गोल क्लोनी में योग शिविर का आयोजन किया गया।योग की शुरुवात दीप प्रज्वलित कर गायत्री वंदन से किया गया।दीप प्रज्वलन सीमा जागरण मंच,सह व्यवसयी महेश अग्रवाल, स्टेशन अधीक्षक अनिल सिंह, पूर्व माल़ अधीक्षक बी के सिंह ,प्रमुख व्यवसायिक ध्रुवनारायण श्रीवास्तव ने किया।गायत्री योग समिति के अध्यक्ष जगतनारायणजी एवं विवेकानंद सिन्हा की देखरेख में सैकड़ों लोगों को योग कराया गया ।उसके बाद ब्लड प्रेशर, शुगर,एवम वजन की जांच देशबंधु प्रसाद,तथा जयप्रकाश के द्वारा किया गया। योग प्रशिक्षक सह प्रमुख अधिवक्ता सुभाष चंद्र ने प्रशिक्षण के दौरान योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसरपर योग समिति के सदस्य ,प्रमुख व्यवसायी लायंस विवेकानंद सिन्हा, अशोक कुमार,राजेश कुमार सहारा,नंदकिशोर सर्राफ,कन्हैया रौनियार,श्य...
भारत विकास परिषद एवं आईसीपी के संयुक्त तत्वावधान में वसुधैव कुटुंबकम् के थीम पर आयोजित हुआ योग शिविर

भारत विकास परिषद एवं आईसीपी के संयुक्त तत्वावधान में वसुधैव कुटुंबकम् के थीम पर आयोजित हुआ योग शिविर

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।बुधवार 21 जून को नौवां विश्व योग दिवस रक्सौल में मनाया गया। इस मौके पर भारत विकास परिषद एवं एकीकृत जाँच चौकी के संयुक्त तत्वावधान में आइसीपी परिसर में योग शिविर आयोजित किया गया।जिसमे आइसीपी के सभी आला अधिकारी समेत रक्सौल के प्रशानिक अधिकारी , इमिग्रेशन पदाधिकारी भारत विकास परिषद के सभी सदस्य,लायंस क्लब एवं नगर के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्यों साथ ही बड़ी संख्या में नगर के नागरिक इस योग शिविर में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ आईसीपी प्रबंधक प्रवीण कुमार, रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी रविकांत सिन्हा,डीएसपी ए.के.पंकज,प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप सौरभ, अंचलाधिकारी विजय कुमार, इमिग्रेशन के योग शिक्षिका अनुप्रिया मेवाड़ा, परिषद के संरक्षक महेश अग्रवाल, डॉ. एस. के. सिंह, अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह, सचिव उमेश सिकारिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन से हु...
रक्सौल और वीरगंज को ट्विन सिटी के रूप में विकसित किये जाने की मांग!

रक्सौल और वीरगंज को ट्विन सिटी के रूप में विकसित किये जाने की मांग!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
● रक्सौल में ईटीपी स्थापना के लिए नगर परिषद द्वारा नगर विकास एवं आवास विभाग को अलग से प्रतिवेदन भेजने का सुझाव ● डॉ. शलभ ने नगर परिषद के ईओ से मिलकर नगर की स्वच्छता व सौंदर्यीकरण हेतु सौंपा प्रतिवेदन रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल नगर परिषद के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर डॉ. स्वयंभू शलभ ने आज नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार से मिलकर नगर की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की और उनके समाधान को लेकर प्रतिवेदन सौंपा। डॉ. कुमार ने प्रतिवेदन के सभी विंदुओं को नगर परिषद बोर्ड के समक्ष रखने और उनके कार्यान्वयन हेतु आवश्यक कदम उठाने की बात कही। प्रतिवेदन में डॉ. शलभ ने विंदुवार बताया है कि नवनिर्मित मुख्य सड़क के मध्य स्थित डिवाइडर के बीच प्लांटेशन किये जाने की आवश्यकता है ताकि मुख्य मार्ग क्लीन और ग्रीन दिखे। मुख्य मार्ग पर जगह जगह पर कचरा पेटी रखा जाना आवश्यक है ताकि लोग यत्र तत्र क...
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने लिया अनुमंडल अस्पताल का जायजा,समीक्षात्मक बैठक कर दिए कई निर्देश!

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने लिया अनुमंडल अस्पताल का जायजा,समीक्षात्मक बैठक कर दिए कई निर्देश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बुधवार को रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल का जायजा लिया।इस दौरान एक बैठक कर स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमो की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि समीक्षा हर माह होगी,कोई लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होंने समीक्षा में पाया कि इस अनुमंडलीय अस्पताल में लगभग 400 से 450 मरीज प्रतिदिन आते हैं ।इस अस्पताल में आवश्यक दवा, एईएस/ जेई वार्ड,डेंगू वार्ड,प्रसुतिगृह,शौचालय, पेयजल, सिटिंग चेयर,दो एंबुलेंस , जीविका दीदी की रसोई आदि की समुचित व्यवस्था की गई है । उन्होंने कहा कि इसे और बेहतर बनाया जायेगा। जल्द ही स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की पोस्टिंग के साथ पैथलोजी लैब में सभी प्रकार के जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी,ताकि,मरीजों का त्वरित और बेहतर इलाज हो सके। बैठक में उन्होंने आशा फैसिलिटेर को निर्देश दिया की गर्भवती म...
स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल को ज्ञापन सौंप अस्पताल में सुविधा बहाली की मांग,मिला आश्वासन!

स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल को ज्ञापन सौंप अस्पताल में सुविधा बहाली की मांग,मिला आश्वासन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल को एक ज्ञापन सौप कर सुविधाओ की मांग की।उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड सिर्फ गर्भवती महिलाओं के लिए ही उपलब्ध है। इसे सभी जरूरतमंद मरीजों के लिए उपलब्ध कराया जाए।इसके साथ ही पैथोलॉजी लैब के बायोकेमिस्ट्री की एक भी जाँच नही होती। सभी प्रकार के मशीन रहने बावजूद टीएजेन्ट/ केमिकल के कमी के कारण बायोकेमिस्ट्री की जांच नही हो पाती हैं,जिसे शुरू कराई जाए।वहीं, कहा कि अस्पताल के सिजेरियन सेक्शन की सुविधा नहीं है जब कि ऑपरेशन थियेटर और स्त्रीरोग विशेषज्ञ उपलब्ध है। एनेस्थीसिया एवं शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने के कारण मरीजों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सको की बहाली कराई जाए। जिसमें मेडिसिन, अर्थों, सर्जन, पीडियाट्रिक, रेडियोलॉजिस्ट मुख्य हैं।उन्होंने बताया कि ...
रक्सौल के लाल प्रदीप कुमार ने इंडियन मैरिटाइम यूनिवर्सिटी कॉमन एंटरेंस टेस्ट में सफलता पाकर क्षेत्र का नाम किया रौशन!

रक्सौल के लाल प्रदीप कुमार ने इंडियन मैरिटाइम यूनिवर्सिटी कॉमन एंटरेंस टेस्ट में सफलता पाकर क्षेत्र का नाम किया रौशन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के प्रदीप कुमार ने इंडियन मैरिटाइम यूनिवर्सिटी कॉमन एंटरेंस टेस्ट में सफलता पाकर अपने परिवार, विद्यालय एवं शहर का मान बढ़ाया। शहर के नगर रोड निवासी राजेश प्रसाद के पुत्र प्रदीप कुमार ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई शहर के शांतिनिकेतन आदर्श विद्यालय से पूरी की तथा दसवीं के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय पिपराकोठी मोतिहारी से 12वीं में विज्ञान संकाय से पढ़ाई के दौरान ही समुद्री दुनिया में अपना करियर बनाने का सपना देखा तथा अपने अथक मेहनत के दम पर उस सपने को पूरा किया। प्रदीप कुमार का बचपन से ही समुद्री दुनिया से काफी लगाव था तथा आज उन्होंने अपनी इस चाहत को अपना करियर बनाया । प्रदीप के पिता एक छोटे-मोटे व्यवसाई हैं लेकिन उन्होंने बचपन से ही प्रदीप को पढ़ाई पर काफी जोर दिया तथा अपने बच्चे के सपने को पूरा करने में पूरा योगदान दिया। आज प्रदीप के पिता को अपने बेटे के इस सफलता पर का...
भारती फाउंडेशन द्वारा मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान 2023 में सांसद डा0 संजय जायसवाल ने किया छात्रों को सम्मानित

भारती फाउंडेशन द्वारा मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान 2023 में सांसद डा0 संजय जायसवाल ने किया छात्रों को सम्मानित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान विद्यार्थियों को भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करना आगे बढ़ने में हौसला प्रदान करता है। सुदूर ग्रामीण परिवेश आदापुर एवं भवानीपुर में रहकर राष्ट्रीय स्तर पर आधुनिक- शिक्षा संसाधन से पढ़ रहे छात्र- छात्राओं का सामना विश्व स्तर पर ज्ञान अर्जित करने की ललक विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उक्त बातें भारती फाउंडेशन आदापुर के बरवा गांव में आयोजित मेधावी छात्र- छात्रा सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए पेशे से चिकित्सक एवं बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिमी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने कहा। डॉ. जायसवाल ने कहा कि मैं के. आर. विद्यालय से पढ़ा हूं, मेरे बैच का टॉपर इसी आदापुर का था, जो अभी मध्य प्रदेश में उच्च पद पर कार्य...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!