Sunday, June 14

रक्सौल आसपास

केंद्र सरकार के नौ वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया रक्सौल नगर में महा जनसंपर्क

केंद्र सरकार के नौ वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया रक्सौल नगर में महा जनसंपर्क

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने केंद्र सरकार के नौ वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में महा जनसंपर्क कार्यक्रम के माध्यम से रक्सौल नगर परिषद अंतर्गत विशिष्ट लोगो से जनसंपर्क किया। उन्होंने बताया कि घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाकर पत्रक वितरण किया गया और लोगों को केंद्र सरकार के समर्थन देने के लिए आग्रह करते हुए टोल फ्री नंबर पर कॉल करवाया गया। केंद्र सरकार ने बीते नौ वर्षों में कई जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है जिसका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। जनता के पास सीधे जाकर योजनाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ले रहे हैं तो पता चल रहा है कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता राजकिशोर राय उर्फ भगत जी, नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ, महामंत्री रणवीर सिंह, देश बन्धु गुप्ता, तेजबहादुर यादव, बदल कुमार, प्र...
नेपाल स्थित भारतीय महा वाणिज्य दूतावास में सुनी गई भारतीय की समस्या

नेपाल स्थित भारतीय महा वाणिज्य दूतावास में सुनी गई भारतीय की समस्या

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत नेपाल के बीरगंज स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा शनिवार को दूतावास परिसर में ओपन हाउस फॉर कांसुलर गिरिवांसेज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नेपाल में रहने वाले भारतीय नागरिकों की समस्या सुन कर उनकी शिकायतो का समाधान किया जाना था। जिसमें हस्क पावर नेपाल प्रा. लि., साह फलफूल थोक विक्रेता, अभिज्ञ सप्लायर्स इंटरप्राइजेज प्रा. लि.(वीरगंज,परसा) में काम करने वाले भारतीय नागरिकों ने वाणिज्य दूतावास के समक्ष अपनी समस्या रखी,जिसके बाद कार्यवाहक भारतीय महा वाणिज्य दूत तरुण कुमार के नेतृत्व में उनके रजिस्ट्रेशन एवं रजिस्ट्रेशन नवीकरण संबंधी समाधान कराया गया। वही,कौंसुल शशि भूषण कुमार ने बताया की आगामी 29 जून को यह कार्यक्रम आयोजित होगा,जिसमे परसा, बारा, रौतहट, सर्लाही, महोत्तरी, धनुषा, मकवानपुर एवं चितवन जिला में रहने वाले भारत...
फ्लाइंग ईगल नीतू चोपड़ा नेपाल के दौरे पर हुई रवाना, महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दी गई विदाई!

फ्लाइंग ईगल नीतू चोपड़ा नेपाल के दौरे पर हुई रवाना, महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दी गई विदाई!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।फ्लाइंग ईगल नीतू चोपड़ा नेपाल के दौरे पर रवाना हुई।वीरगंज स्थित भारतीय महा वाणिज्य दूतावास के कार्यवाहक महावाणिज्य दूत तरुण कुमार एवं नेपाल भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार बैद ने संयुक्त रूप से महावाणिज्य दूतावास वीरगंज के प्रांगण से प्रातः काल हरी झंडी दिखाकर उन्हे रवाना किया। मूल रूप से भारत के राजस्थान की रहने वाली नीतू पांच देशों के भ्रमण पर निकली हैं,जिसके तहत राजधानी काठमांडू होते नेपाल के अन्य हिस्से से गुजरते हुए भूटान को जाएंगी। सुश्री नीतू चोपड़ा वीरगंज से अपनी नेपाल की यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा कि परवाज को डर को डराओ, डेरिंग बन जाओ अभियान महिला सशक्तिकरण का हिस्सा है,वो चाहती हैं कि महिला अपने अंदर से डर को निकालें और खुल कर जीएं। विदाई समारोह के इस कार्यक्रम में भारतीय महावाणिज्य दूतावास वीरगंज के कार्यवाहक दूत तरुण कुमार ,...
घर से चलता था नशा का कारोबार,आबकारी पुलिस ने कफ सिरप के साथ युवक को किया गिरफ्तार!

घर से चलता था नशा का कारोबार,आबकारी पुलिस ने कफ सिरप के साथ युवक को किया गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।आबकारी पुलिस की टीम ने सीमावर्ती शहर रक्सौल के नागा रोड में छापेमारी कर नशीला कफ सिरप की खेप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए आबकारी इंस्पेक्टर अभिषेक आनंद ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर नागा रोड वार्ड संख्या 11 में एक घर में छापेमारी की गई। 50 पीस प्रतिबंधित नशीला कफ सिरप के साथ गृह स्वामी प्रहलाद प्रसाद के पुत्र सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर अभिषेक आनंद ने बताया कि सूचना मिली थी कि घर में ही नशे का कारोबार चलाता था। घर मे ही नशीली दवाइयां रखता और उनको बेचा करता था। जहां नेपाल से भी नशा के लिए पहुंचते हैं।इस बारे में गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। भारत-नेपाल सीमा पर चल रहा नशीला कफ सिरप का धंधा सीमावर्ती क्षेत्र में नशीली कफ सिरप का का...
आदापुर:हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत,क्षेत्र में आक्रोश!

आदापुर:हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत,क्षेत्र में आक्रोश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)।आदापुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा गांव के सरेह में हाई टेंशन तार के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर पोखरिया गांव निवासी राजकुमार साह 30 वर्ष के रूप में हुई है।जो राजकुमार मिस्त्री के रूप में जाना जाता था और विद्युत विभाग से जुड़ा था। बताते हैं कि विद्युत में आई तकनीकी खराबी के कारण गांव के पास ही मोबाइल टावर के करीब पोल पर चढ़ कर काम करते वक्त 11000वोल्ट के चपेट में आने से उक्त घटना हुई। पोल पर से वह गिर कर मरणासन्न हो गया।ग्रामीण सूत्रों ने बताया की शॉट डाउन लिया गया था,लेकिन, विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दिए जाने से हादसा हो गया। ग्रामीण बताते हैं कि मृतक राजकुमार लाल बाबू मिस्त्री के साथ कोई दस सालो से विद्युत विभाग के लिए काम करता था।हालाकि,विद्युत विभाग मृतक को अपना कर्मचारी मानने से इंकार कर रहा है,जिससे क्षेत्र में काफी आक्रोश...
परवाज डर को डराओ, डेरिंग बन जाओ’ मिशन पर नेपाल पहुंची भारत की बेटी नीतू चोपड़ा को वीरगंज में किया गया सम्मानित

परवाज डर को डराओ, डेरिंग बन जाओ’ मिशन पर नेपाल पहुंची भारत की बेटी नीतू चोपड़ा को वीरगंज में किया गया सम्मानित

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भारत के आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर  'परवाज डर को डराओ, डेरिंग बन जाओ' नामक साहसिक मिशन पर निकली नीतू चोपडा का नेपाल के वीरगंज बॉर्डर  पहुंचने पर नेपाल भारत सहयोग मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक वैध के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान उन्होंने वीरगंज में भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित योग शिविर में शिरकत किया और लोगों को योग के प्रति जागरूक किया।कार्यवाहक भारतीय महा वाणिज्य दूत तरुण कुमार ने नीतू चोपडा का मनोबल बढ़ाते हुए सम्मानित किया।वहीं,वीरगंज महानगर पालिका के मेयर राजेश मान सिंह ने नीतू को नेपाल गेट और घंटाघर का प्रतीक चिन्ह दे  कर सम्मानित किया और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए मनोबल बढ़ाया ।इस बीच आगे की काठमांडू यात्रा पर निकल पड़ी सुश्री नीतू ने कहा की जिंदगी में लक्ष्य हासिल करने के लिए पैसा नहीं,बल्कि,जुनून जरूरी है।उन्होंने कहा की मैं हर उस...
आशा कार्यकर्ता और फैसीलेटरों ने 9सूत्री मांग को ले कर किया केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

आशा कार्यकर्ता और फैसीलेटरों ने 9सूत्री मांग को ले कर किया केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।आशा संयुक्त संघर्ष मंच के तत्वाधान में रक्सौल प्रखंड की आशा कार्यकर्ताओं और फैसीलेटेरो ने 9सूत्री  मांग को ले कर गुरुवार को केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जम कर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। रक्सौल अनुमंडल अस्पताल परिसर में आयोजित विरोध कार्यक्रम में  मोदी नीतीश खोलो कान,आशा को सरकारी सेवक घोषित करो,आशा को दो सरकारी वेतन मान, वेतन मान लागू करो,नही तो गद्दी छोड़ दो,आशा का बकाया राशि भुगतान करो,आशा फैसिलेटरो को भत्ता दो,फूल नहीं चिंगारी है, हम भारत की नारी है,तानाशाही नही चलेगी,लाठी डंडे की सरकार नही चलेगी जैसे नारे लगाते हुए घंटो प्रदर्शन किया। आशा संघ के रक्सौल इकाई अध्यक्ष सुदामा देवी और सचिव माला देवी के नेतृत्व में हुए विरोध कार्यक्रम में  मांग किया गया कि सरकार  2019के समझौते के अनुरूप मुकदमे की वापसी के साथ ही सरकारी दर्जा देने सहित अन्य अकार्यान्वित...
जाली नोट के मामले में वीरगंज निवासी असलम अंसारी उर्फ गुलटेन पर 1लाख का इनाम घोषित, एन आई ए कर रही तलाश

जाली नोट के मामले में वीरगंज निवासी असलम अंसारी उर्फ गुलटेन पर 1लाख का इनाम घोषित, एन आई ए कर रही तलाश

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। एन आई ए ने नेपाल से भारत में नकली मुद्रा की तस्करी में वांछित असलम अंसारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया है।इसको ले कर पोस्टर लगा कर सूचना भी सार्वजनिक की गई है।जिसको ले कर चर्चा परिचर्चा तेज है,वहीं,नेपाल के इनरवा गांव में हड़कंप हैं। इस बीच , एन आई ए की टीम रक्सौल बॉर्डर पर कैंप कर गई है। एन आई ए इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया है कि विभागीय केश संख्या 22/2019दिल्ली के तहत असलम अंसारी फरार चल रहा है। वह मूल रूप से नेपाल के परसा जिला के वीरगंज के इनरवा पुलिस चौकी अंतर्गत इनरवा गांव निवासी वाहिद अंसारी का पुत्र है,जिसका नाम असलम अंसारी उर्फ गुलटेन है। उन्होंने बताया कि 2019 में दिल्ली पुलिस ने हाई क्वालिटी के साढ़े पांच लाख के भारतीय जाली नोट बरामद करने के साथ ही गुलटेन को गिरफ्तार किया था।जो नोट बरामद हुआ था,वैसा नोट पाकिस्तान में ही छप सकता है।मामले को ...
गहवा माई मंदिर का 11वां वार्षिकोत्सव विभिन्न कार्यक्रम के बीच संपन्न

गहवा माई मंदिर का 11वां वार्षिकोत्सव विभिन्न कार्यक्रम के बीच संपन्न

नेपाल, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल का शक्ति पीठ माने जाने वाले वीरगंज स्थित सुप्रसिद्ध गहवा माई मंदिर का जीर्णोद्वार कर बनाए गए आधुनिक मंदिर के 11वें वार्षिकोत्सव विभिन्न कार्यक्रमो के बीच मनाया गया।एक और जहां पहली बार भव्य रथ यात्रा आयोजित की गई,वहीं,दूसरी ओर मंगलवार की संध्या भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।इस अवसर पर जाने माने कलाकार गोपाल शर्मा ,अनिल वर्मा समेत अन्य गीतकारों और कलाकारों ने भक्ति गीतों पर शमा बांध दिया। चलो  बुलावा आया है,माता ने बुलाया है , सजा है गहवा माई का दरबार  न्यारा सजा है तेरा दरबार भवानी, भक्तो की लगी है कतार भवानी जैसे गीत और भजन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।इस दौरान भव्य आरती के साथ ही शिव पार्वती,दुर्गा,हनुमान आदि की झांकी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन भी हुआ। *भंडारा आयोजित बुधवार की सुबह56भोग और व...
रक्सौल में अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित,सांसद डॉ0संजय ने दिया शिकायतों के त्वरित निदान का निर्देश

रक्सौल में अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित,सांसद डॉ0संजय ने दिया शिकायतों के त्वरित निदान का निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। गुरुवार को रक्सौल में अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक हुई।अनुमंडल पदाधिकारी के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय सांसद डॉ संजय जायसवाल भी उपस्थित रहे।उन्होंने रक्सौल प्रशासन को निर्देश दिया कि जन समस्या को गंभीरता से लेते हुए समिति सदस्यो के शिकायत का समाधान करें।साथ ही कहा कि केंद्र सरकार की ओर से मिल रहे लाभ को लोगों तक पहुंचाए। बहुत ऐसी योजनाएं है जिनके बारे में बहुत से लोग नहीं जानते हैं। ऐसे लोगों को योजना के बारे में बताकर उन्हें लाभान्वित करें। इस बैठक में जन वितरण प्रणाली में अनियमितता राशन कार्ड बनाने,नापतौल विभाग का लाइसेंस और रिनिवल समस्या ,बाल बिकास परियोजना में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा छाया रहा। बैठक की शुरुआत सभी सदस्यों के परिचय आदान प्रदान से हुआ।उपरांत, अनुमंडल पदाधिकारी रविकांत सिन्हा ने पूरे अनुमंडल में राशनक...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!