Sunday, June 28

रक्सौल आसपास

वीरगंज में मेगा बुलडोजर एक्शन: 13 साल बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 1200 घर व 29 सरकारी भवन ध्वस्त

वीरगंज में मेगा बुलडोजर एक्शन: 13 साल बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 1200 घर व 29 सरकारी भवन ध्वस्त

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
विकास की राह में उजड़े सैकड़ों परिवार, विरोध पर लाठीचार्ज; पुनर्वास व मुआवजे पर उठे सवालवीरगंज। (नेपाल)।(Vor desk). 19अप्रैल 2026नेपाल की आर्थिक राजधानी वीरगंज में रविवार को बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, जिसने एक ओर वर्षों से लंबित सड़क चौड़ीकरण परियोजना को गति दी, तो दूसरी ओर सैकड़ों परिवारों को बेघर कर दिया। नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में सुबह करीब पांच बजे से मेन रोड पर 13 बुलडोजर और एक्सकेवेटर उतारे गए। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार इस अभियान में करीब 1200 निजी मकान और 29 सरकारी कार्यालय ध्वस्त किए जा रहे हैं।कार्रवाई त्रिभुवन राजपथ के उस हिस्से में की जा रही है, जो मैत्री पुल से गंडक चौक तक फैला है। सड़क के केंद्र से दोनों ओर 25-25 मीटर (कुल 50 मीटर) क्षेत्र को खाली कराया जा रहा है। इस अभियान में नेपाल टेलीकॉम और मधेश विश्वविद्यालय सहित कई स...
रक्सौल नगर परिषद में 9 माह बाद ‘नगर सरकार’ की हलचल, 22 को सशक्त स्थायी समिति की अहम बैठक

रक्सौल नगर परिषद में 9 माह बाद ‘नगर सरकार’ की हलचल, 22 को सशक्त स्थायी समिति की अहम बैठक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​पार्षदों के दबाव के आगे झुका प्रशासन; कार्यवाहक सभापति और असंतुष्ट गुट के बीच आर-पार की जंग के आसार ​रक्सौल।(Vor desk)। नगर परिषद रक्सौल में पिछले नौ महीनों से जारी प्रशासनिक गतिरोध और राजनीतिक खींचतान के बीच आखिरकार विकास कार्यों की फाइलें धूल झाड़ने के लिए तैयार हैं। कार्यवाहक नगर सभापति पुष्पा देवी के निर्देशानुसार आगामी 22 अप्रैल को दोपहर 02:30 बजे सशक्त स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। नगर सरकार भवन (वार्ड नंबर-01) के कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित होने वाली इस बैठक को लेकर नगर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। ​यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब नगर परिषद भ्रष्टाचार के आरोपों और आपसी कलह के दौर से गुजर रहा है। पिछले साल अगस्त में तत्कालीन मुख्य पार्षद धुरपति देवी की भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के मामले में हुई बर्खास्तगी के...
रक्सौल: श्मशान की चिता से उठी चिंगारी ने मचाया तांडव, बाल-बाल बचा रिहायशी इलाका

रक्सौल: श्मशान की चिता से उठी चिंगारी ने मचाया तांडव, बाल-बाल बचा रिहायशी इलाका

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।: सीमावर्ती शहर रक्सौल के टुमरिया टोला में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट की चिता से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। गनीमत रही कि दमकल विभाग ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। ​कैसे भड़की आग? ​मिली जानकारी के अनुसार, टुमरिया टोला स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच, चिता से एक चिंगारी उड़कर पास की सूखी झाड़ियों और घास पर जा गिरी। क्षेत्र में चल रही तेज हवाओं ने घी का काम किया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ​मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने दिखाई हिम्मत ​आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि पास के रिहायशी इलाकों के लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सूखे वातावरण और तेज हवा के साम...
सीमा पर सख्ती, तस्करी पर प्रहार: रक्सौल बैठक से बिहार सरकार का स्पष्ट संदेश—शराबबंदी, क्रॉस बॉर्डर क्राइम और नो-मैन्स लैंड पर जीरो टॉलरेंस!

सीमा पर सख्ती, तस्करी पर प्रहार: रक्सौल बैठक से बिहार सरकार का स्पष्ट संदेश—शराबबंदी, क्रॉस बॉर्डर क्राइम और नो-मैन्स लैंड पर जीरो टॉलरेंस!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।18 अप्रैल 2026भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ती आपराधिक गतिविधियों, शराब तस्करी और क्रॉस बॉर्डर नेटवर्क के खतरे के बीच बिहार सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए रक्सौल स्थित एसएसबी मुख्यालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर व्यापक रणनीति तय की। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक विनय कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में हुई इस बैठक से स्पष्ट संकेत दिया गया कि नई सरकार के गठन और सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी राज्य में शराबबंदी नीति सख्ती से जारी रहेगी और सीमा पार से होने वाली अवैध आपूर्ति को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बैठक में सामने आए आंकड़े बताते हैं कि पूर्वी चंपारण की 114.54 किमी लंबी भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और संगठित अपराध का दबाव लगातार बना हुआ है। वर्ष 2022 से 2026 के बीच शराब तस्करी के 22,500 मामले दर्ज किए गए, जबकि हथियार तस्करी के 779 मामलों में 11...
वीरगंज में ‘कयामत की रात’: विकास के नाम पर उजाड़े जा रहे आशियाने, कल सुबह 13 डोजर एक साथ बरसाएंगे कहर

वीरगंज में ‘कयामत की रात’: विकास के नाम पर उजाड़े जा रहे आशियाने, कल सुबह 13 डोजर एक साथ बरसाएंगे कहर

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज।(Vor desk)। 18 April 2026 ​नेपाल के प्रवेश द्वार वीरगंज के लिए आज की रात 'कयामत की रात' जैसी है। पिछले 13 वर्षों से रुका हुआ मेनरोड विस्तार का काम कल रविवार की सुबह से हकीकत बनने जा रहा है। जिला प्रशासन और सड़क डिभिजन कार्यालय हेटौंडा के निर्णय के बाद, कल सुबह 4:30 बजे से गण्डक चौक से लेकर मैत्री पुल (शंकराचार्य गेट) तक के 50 मीटर (दाएं-बाएं 25-25 मीटर) के दायरे में आने वाले सभी निर्माणों को ध्वस्त करने के लिए 13 डोजर एक साथ मैदान में उतरेंगे। ​सिसकियां, शोर और सड़कों पर बिखरा सामान ​शहर में लगातार हो रही माइकिंग ने लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। वीरगंज के आदर्शनगर, माईस्थान, घण्टाघर और बिर्ता क्षेत्र में हृदय विदारक दृश्य देखने को मिल रहे हैं। लोग भारी मन से अपने ही हाथों से अपने सपनों के घर और आजीविका के केंद्र (दुकानें) खाली कर रहे हैं। ​भारी छूट की...
सीमा सुरक्षा प्रबंध को ले कर रक्सौल में बिहार के मुख्य सचिव–डीजीपी की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, नेपाल के बदले हालातों के मद्देनजर सुरक्षा सतर्कता बढ़ी!

सीमा सुरक्षा प्रबंध को ले कर रक्सौल में बिहार के मुख्य सचिव–डीजीपी की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, नेपाल के बदले हालातों के मद्देनजर सुरक्षा सतर्कता बढ़ी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बॉर्डर के विकास पर बिहार प्रशासन का रहा फोकस,बनी राजनीति 11आतंकियों के भारत प्रवेश के इनपुट परबएसएसबी सहित सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद रक्सौल।(Vor desk), 18अप्रैल 2026।भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों और सीमा विकास को ले कर केंद्र सरकार के निर्देश पर बिहार सरकार के उच्चाधिकारियों ने पूर्वी चंपारण के रक्सौल में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 47वीं वाहिनी मुख्यालय में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने संयुक्त रूप से की।बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अरविंद कुमार चौधरी, एसटीएफ के महानिदेशक कुंदन कृष्णन, एसएसबी के उप महानिरीक्षक (बेतिया) हरि प्रकाश, 47वीं वाहिनी के कमांडेंट संजय पांडेय, पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, रक्सौल के एसडीएम मनीष कुमार त...
बिहार सुपर 50 परीक्षा में रक्सौल का जलवा: नीरज को मिला प्रदेश में प्रथम स्थान, सिमरन छठी पायदान पर

बिहार सुपर 50 परीक्षा में रक्सौल का जलवा: नीरज को मिला प्रदेश में प्रथम स्थान, सिमरन छठी पायदान पर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी 'सुपर 50' योजना की द्वितीय चरण की परीक्षा में रक्सौल के मेधावी विद्यार्थियों ने सफलता का नया इतिहास रच दिया है। स्थानीय एस.ए.भी. (SAV) स्कूल के दो होनहार छात्रों ने राज्य स्तरीय मेधा सूची में शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाकर न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे रक्सौल अनुमंडल का मान बढ़ाया है। इस परीक्षा में भगवानपुर कौरिहर निवासी शंभु यादव एवं भवानी देवी के पुत्र नीरज कुमार ने अपनी कुशाग्र बुद्धि और कठिन परिश्रम के बल पर पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त कर सबको गौरवान्वित किया है। नीरज की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि संकल्प और सही दिशा में किए गए प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।​सफलता का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका, बल्कि नागा रोड रक्सौल की सिमरन कुमारी ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राज्य स्तर पर छठा स्थान हासि...
रक्सौल में लियाफी का ‘चलो शाखा की ओर’ कार्यक्रम: अभिकर्ताओं के मान-सम्मान और अधिकारों के लिए एकजुटता का आह्वान

रक्सौल में लियाफी का ‘चलो शाखा की ओर’ कार्यक्रम: अभिकर्ताओं के मान-सम्मान और अधिकारों के लिए एकजुटता का आह्वान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के अभिकर्ता संघ 'ऑल इंडिया लियाफी' ने अपनी सांगठनिक मजबूती और अभिकर्ताओं के कल्याण के उद्देश्य से 'चलो शाखा की ओर' कार्यक्रम का शंखनाद किया है। इसी क्रम में रक्सौल शाखा पहुंचे संगठन के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष (पूर्व मध्य क्षेत्र) नन्दलाल वर्णवाल और पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बिपिन कुशवाहा का स्थानीय अभिकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर भव्य स्वागत किया। ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष नन्दलाल वर्णवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नयन कुमार कमल और राष्ट्रीय महासचिव विनोद यू. थुटे के कुशल नेतृत्व में ऑल इंडिया लियाफी पूरे देश में मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने संगठन की एकता पर बल देते हुए बताया कि भविष्य की चुनौतियों से लड़ने के लिए अभिकर्ताओं का संगठित होना अनिवार्य है। इसी क...
पोल्ट्री फीड्स निर्माता शिवशक्ति इंडस्ट्रीज प्रा.लिमिटेड के वार्षिकोत्सव पर सैकड़ों फॉर्मर्स एवं डीलर्स हुए सम्मानित

पोल्ट्री फीड्स निर्माता शिवशक्ति इंडस्ट्रीज प्रा.लिमिटेड के वार्षिकोत्सव पर सैकड़ों फॉर्मर्स एवं डीलर्स हुए सम्मानित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा स्थित शिवशक्ति इंडस्ट्रीज प्रा.लिमिटेड(न्यूट्रिनो) का वार्षिकोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया, जिसमें चम्पारण सहित नेपाल के लगभग 150 डीलर्स एवं फॉर्मर्स सम्मिलित हुए। कंपनी द्वारा सभी लोगों को गिफ्ट हैंपर के रूप यूनिवर्सल इलेक्ट्रिक कूकर, एग बॉयलर, टिकॉस्टर, डायरी, पेन,पैड, चाभी रिंग एवं टी-शर्ट आदि देकर सम्मानित किया। वही बेहतर प्रदर्शन करने वाले फार्मरों एवं डिलर्स को गिफ्ट हैंपर के साथ साथ सोने के सिक्के व मोमेंटो देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि शिव शक्ति इंडस्ट्रीज प्रा.लि. (न्यूट्रिनो) ब्रांड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स एवं चेयरमैन के दिशा-निर्देशन में संजय गुप्ता कंपनी को काफी आगे ले गए हैं, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कंपनी से काफी लोग जुड़े हैं, जो एक विशेष उपलब्धि है। इस दौरान कंपनी के बारहवें ...
‘सम्राट सरकार’ बनते ही भंग हुई तंत्र की तंद्रा: ‘नरबलिया पुल’ पर एक्टिव हुई ठेका कंपनी, जन-आक्रोश देख विधायक ने की मैराथन मीटिंग और स्थलगत निरीक्षण

‘सम्राट सरकार’ बनते ही भंग हुई तंत्र की तंद्रा: ‘नरबलिया पुल’ पर एक्टिव हुई ठेका कंपनी, जन-आक्रोश देख विधायक ने की मैराथन मीटिंग और स्थलगत निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (बिहार) , 16अप्रैल2026।(Vor desk)।​रक्सौल के कोइरिया टोला नहर चौक पर बन रहा पांच करोड़ी हाई लेबल पुल विकास की धीमी रफ्तार और प्रशासनिक भ्रष्टाचार का ऐसा स्मारक बन चुका है, जिसने न केवल शहर की रफ्तार रोकी, बल्कि एक नौजवान की जिंदगी भी लील ली। बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने और भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सरकार गठन ने आखिरकार एक साल से सोई ठेका कंपनी और अधिकारियों के हाथ-पाँव फुला दिए हैं। सत्ता परिवर्तन के बाद करवाई के डर से 14 अप्रैल से काम में जो 'चुस्ती' दिखाई दे रही है, वह सुधार कम और 'लीपापोती' ज्यादा नजर आ रही है।हालाकि,निर्माण के कारण आवाजाही प्रभावित होने और जन नाराजगी के बाद इस मामले पर क्षेत्रीय विधायक प्रमोद सिन्हा एक्टिव नजर आए।उन्होंने पुल निर्माण का स्थलगत निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य जल्द पूर्ण कराने,आवाजाही व्यवस्थित करने,जाम मुक...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!