रक्सौल बॉर्डर के सर्वांगीण विकास को लेकर डॉ.स्वयंभू शलभ ने एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित को सौंपा ज्ञापन पत्र
● ज्ञापन पत्र में भारत नेपाल के सीमा क्षेत्र के सांस्कृतिक, भौगोलिक और ऐतिहासिक महत्व का चित्रण
● रक्सौल व वीरगंज को रामायण सर्किट, बुद्ध सर्किट एवं गांधी सर्किट से जोड़कर शांति, प्रेम और सद्भावना का विश्वस्तरीय केंद्र बनाये जाने की आवश्यकता पर जोर
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल अनुमंडल कार्यालय में आज शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ ने एसडीएम सुश्री शिवाक्षी दीक्षित से मुलाकात कर रक्सौल वीरगंज बॉर्डर के सर्वांगीण विकास संबंधी एक ज्ञापन पत्र सौंपा। ज्ञापन पत्र में रक्सौल वीरगंज बॉर्डर को विकसित करने को लेकर विभिन्न विन्दुओं की ओर ध्यानाकर्षण कराते हुए बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय महत्व का शहर रक्सौल और नेपाल की आर्थिक राजधानी कहलाने वाला शहर वीरगंज, दोनों ही सीमाई शहरों में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, व्यापार, पर्यटन, पर्यावरण, प्राकृतिक संपदा संरक्षण और आधारभूत संरचना की अपार संभावन...









