रक्सौल आइसीपी गेट पर 375 किलो गांजा के साथ एसएसबी जवानों ने एक तस्कर को दबोचा
•पिकअप में तहखाना बना
रक्सौल।(vor desk) । एसएसबी 47 वी वाहनी रक्सौल के जवानों ने बुधवार को 375 किलो गांजा के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान एक पिकअप वाहन बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मकवानपुर नेपाल निवासी बताया गया है।इसकी जानकारी देते हुए 47 वी वाहनी कमांडेंट विकास कुमार ने बताया कि सहायक कमांडेंट मदन मोहन भट्ट को गुप्त सूचना मिली थी कि आईसीपी गेट संख्या 4 से नेपाल की ओर से भारतीय सीमा में भारी मात्रा में गांजा आने वाला है। इसी दौरान जवानों ने वाहनों की जांच शुरू किया। इस बीच ना 04 च 8978 पिकअप को जांच के लिये रोका गया । सन्देह के आधार उपनिरीक्षक मनोरंजन दास व मुख्य आरक्षी चन्द्र राम द्वारा तलाशी की गई। इस दौरान पाया गया कि गाड़ी का फ्लोर बड्डी दो भागों में बटी है, जिसमे खाली जगह था। इस दौरान भूरे रंग के टेप लपेटे हुवे 25 पैकेट में रखे करीब 37...









