नेपाल के भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने किया आईसीपी और ड्राइपोर्ट का निरीक्षण ,वीरगंज के व्यापारियों के साथ बैठक कर जानी व्यापार और सीमा क्षेत्र की समस्या
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव मंगलवार को वीरगंज पहुंचे।वीरगंज में भारतीय महावाणिज्य दूत श्री देवी सहाय मीणा ने उनका स्वागत किया।राजदूत ने महा वाणिज्य दूतावास के अधिकारियो के साथ रक्सौल वीरगंज आईसीपी और ड्राई पोर्ट का निरीक्षण किया।आयात निर्यात की सुविधा की जानकारी ली।साथ ही सीमा क्षेत्र के भौगोलिक बनावट का जायजा लिया ।वहीं,रक्सौल स्थित भारतीय राज दुतावास परिसदन पहुंचे और निरीक्षण में आवश्यक निर्देश दिए ।
इसके बाद इंडो नेपाल ट्रेड को बढ़ावा देने के लिए वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ द्वारा आयोजित स्वागत और द्विपक्षीय व्यापार प्रवर्द्धन विषयक गोष्ठी कार्यक्रम में शिरकत किया, जहां ,संघ के सभा गृह में वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल ने बुके दे कर स्वागत किया । इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने भारत नेपाल द्विपक्षीय व्यापार से जुड़े विभि...









