एयर फोर्स के रिटायर्ड अधिकारी का फंदे से झुलता शव बरामद,सुसाइड नोट में लिखा-पत्नी और ससुराल वालों के टॉर्चर के कारण जीना नहीं चाहता!
रक्सौल ।(vor desk)।भारत नेपाल सीमावर्ती रक्सौल में एअरफोर्स मेडिकल कोर में रहे एक रिटायर्ड अधिकारी ने आत्महत्या कर लिया है।इस मामले के सामने आने के बाद सनसनी है।मिली जानकारी के मुताबिक,मृतक का पंखा से लटका हुआ शव उसके कमरे से बरामद हुआ है और उसके पॉकेट से एक सुसाइड नोट भी मिला है।जिसमें पत्नी और ससुराल वालों के प्रताड़ना से तंग होकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है।मृत एअरफोर्स के अधिकारी 38 वर्षीय मोहम्मद शाह आलम रक्सौल थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के रहने वाले थे।उनको एक बेटी और एक बेटा है।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर हॉस्पिटल भेज दिया।पुलिस टीम मामले की गहन तहकीकात में जुट गई है।।
जानकारी के अनुसार मो. शाह आलम इंडियन एअरफोर्स के मेडिकल कोर में पैथोलोजी विभाग में थे।इसी साल जनवरी में वह 20 वर्ष की सेवा के...









