अपराधियों ने आधी रात को रेल गेट मैन को मारी गोली,गंभीर स्थिति में इलाज जारी…24 साल पहले पिता की कर दी गई थी हत्या!
रक्सौल ।(vor desk)।रक्सौल सुगौली रेल खंड में मसनाडीह हाल्ट के फाटक संख्या 14 ए पर कार्यरत गेट मैन अंसारुल हक़ पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया,जिसमे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना को अंजाम दे अपराधी फरार हो गए।सूत्रों ने बताया कि अंसारुल अपने ड्यूटी पर थे,इसी बीच घात लगाए अपराधियों ने गोली मार कर इस अपराधिक वारदात को अंजाम दिया।घायल स्थिति में ही हिम्मत का परिचय देते हुए अंसारुल ने आर पी एफ को कॉल कर सूचना दी। पेट में गोली लगने से गंभीर घायल पलनवा थाना क्षेत्र के जैतापुर बिंदवा टोला निवासी फिरोज आलम के पुत्र अंसारुल हक को रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित एस आर पी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां आईसीयू में इलाज जारी है।सूचना के बाद आर पी एफ और जी आर पी की टीम पहुंच कर छान बीन में जुट गई।टीम ने ही अस्पताल पहुंचाया।
हॉस्पिटल के डायरेक्टर सह मुख्य चिकित्सक डा0 सुजीत कुमार के देखरे...









