अमृत भारत योजना के तहत रक्सौल स्टेशन के विकास के लिए बजट बढ़ाने का भेजा गया है प्रस्ताव:डीआरएम विनय श्रीवास्तव
*रक्सौल में माल ट्रेन इंजन दुर्घटना मामले की जांच के साथ रक्सौल स्टेशन का किया निरीक्षण,दिए जरूरी निर्देश
*स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन
रक्सौल।(vor desk)। समस्तीपुर रेल मंडल के डीआर एम विनय कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को रक्सौल स्टेशन का निरीक्षण किया।विशेष सैलून से दोपहर पहुंचने के बाद उन्होंने विगत दिनों माल ट्रेन दुर्घटना की स्थलीय जांच हेतु पहुंचे।उन्होंने रेल अधिकारियों के साथ काठमांडू दिल्ली सड़क खंड अंतर्गत रक्सौल मुख्य पथ से लगे रेल गुमटी संख्या33ए के पास स्थित दुर्घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लेने के बाद जरूरी निर्देश दिए।यहां उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां रेलवे क्रॉसिंग पार करते ही माल ट्रेन का दो इंजन डी- रेल हो गया था।उन्होंने दोनो इंजन को भी देखा ।यह माल ट्रेन21अगस्त2024 को विशाखापट्टनम से रक्सौल होते नेपाल के वीरगंज...








