नेपाल के तनहूं में भारतीय तीर्थ यात्रियों से भरी यूपी नंबर की बस नदी में गिरी,अब तक 27की मौत,16 की हालत चिंताजनक!
वीरगंज।(vor desk)।महाराष्ट्र से उत्तर भारत और नेपाल की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की बस नेपाल की घुमावदार पहाडि़यों पर अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। पोखरा-मुग्लिन मार्ग से करीब एक हजार फीट नीचे गिरी बस में बैठे 27 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। नदी की तेज धार में पत्थरों के बीच बस के फंस जाने से बुरी तरह घायल हुए 16 यात्रियों को जिंदा बचा लिया गया,जिन्हे गंभीर हालत में हेलीकॉप्टर से काठमांडू भेजा गया।
भारतीय दूतावास की घटना पर नजरहादसा शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे नेपाल के तनहुं जिले में हुआ। नेपाल पुलिस और प्रहरी दल के जवान देर शाम तक राहत-बचाव कार्य में जुटे थे। नेपाल में स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी घटना पर नजर बनाए हैं। राहत व बचाव कार्य में सहायता के लिए यूपी के महराजगंज जिले से नौतनवा के एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार और एक थानाध्यक्ष को घटनास्थल पर भेजा...









