यक्ष्मा मरीजों की खोज को लेकर अभियान,वर्ल्ड विज़न इंडिया और एसएसबी के सहयोग से हेल्थ कैम्प में अल्ट्रा पोर्टेबल डिजटल एक्सरे मशीन से हुई जांच
122 लोगो की हुईं स्क्रीनिंग 57 टीबी के संदिग्ध रोगी पाये गये
मोतिहारी/रक्सौल ।(vor desk)। पूर्वी चंपारणजिले के सभी प्रखंडो में यक्ष्मा मरीजों की खोज को लेकर अभियान चलाया जा रहा है ताकि 2025 तक टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाया जा सके।इसी क्रम में रक्सौल प्रखंड क्षेत्र के राजकिय प्राथमिक विद्यालय धुपवा टोला, पनटोका में वर्ल्ड विज़न इंडिया और एसएसबी के सहयोग से मेगा एक्सप्रेस हेल्थ कैम्प का आयोजन हुआ जिसमें बीपी, शुगर, लंबाई, वजन और टीबी के संदिग्ध मरीजों का स्क्रीनिंग अल्ट्रा पोर्टेबल डिजटल एक्सरे मशीन से किया गया। वहीं हेल्थ कैम्प का उद्धघाटन अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी डॉ राजीव रंजन और वर्ल्ड विज़न इंडिया के जिला पर्यवेक्षक रंजन कुमार वर्मा के द्वारा किया गया।
122 लोगो की हुईं स्क्रीनिंग, 57 टीबी के संदिग्ध रोगी पाये गये:
जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संजीव ने बताया कि...









