Monday, May 4

रक्सौल आसपास

रक्सौल में कल्याण ज्वेलर्स ग्राहकों के लिए आकर्षण का बना केंद्र ,शुद्धता प्रमाणित करने के लिए मशीन का प्रदर्शन, तीज पर मेंहदी प्रतियोगिता

रक्सौल में कल्याण ज्वेलर्स ग्राहकों के लिए आकर्षण का बना केंद्र ,शुद्धता प्रमाणित करने के लिए मशीन का प्रदर्शन, तीज पर मेंहदी प्रतियोगिता

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (vor desk ) । देश के सबसे बड़े और सबसे भरोसेमंद आभूषण ब्रांड में से एक कल्याण ज्वेलर्स के शुभारंभ से सीमाई शहर रक्सौल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भारत से नेपाल को जोड़ने वाले एन एच पर लक्ष्मीपुर में कल्याण ज्वेलर्स ने अपने ग्राहकों को सबसे उचित दर पर विश्व स्तर की अग्रणी डिजाइन प्रदान करने के लिए स्टोर ने एक नया शोरूम खोला है। इसको लेकर के बुधवार की शाम स्टोर के प्रोपराइटर अरविंद सर्राफ के द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। जिसमें उन्होंने ज्वेलर्स संबंधी और ग्राहकों की बेहतर सुविधा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल्याण ज्वेलर्स देश का प्रतिष्ठित और सोना,चांदी,प्लेटिनम ,डायमंड आदि के आभूषण के व्यवसाय के मामले में सबसे ग्रोईविंग ब्रांड है। रक्सौल में पिछले 17अगस्त को 300वा शो रूम खुला है,अब देश में इस शो रूम की शृंखला 310हो गई है।उन्होंने सोना की गुणवता जांच करने वाली ...
विवादित निजी क्लीनिक के असली संचालक को खोजने में जुटी स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम,एक ही भवन में दो नाम से क्लिनिक संचालन के सामने आने से उलझा पेंच

विवादित निजी क्लीनिक के असली संचालक को खोजने में जुटी स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम,एक ही भवन में दो नाम से क्लिनिक संचालन के सामने आने से उलझा पेंच

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल के कौडीहार चौक से लगे सैनिक सड़क स्थित निजी क्लीनिक में बीते सप्ताह एक मरीज की संदेहास्पद मौत और हुए बवाल मामले की जांच के लिए जांच टीम गठित कर दी गई है।इस बीच जांच आगे बढ़ने के बाद जांच टीम भी असमंजस में दिख रही है,क्योंकि,एक ही एक मंजिला भवन में दो नाम से क्लीनिक का संचालन हो रहा था।कहा जा रहा है कि इस फर्जीवाड़ा का उद्देश्य रहस्यमय स्थिति बनाए रखना था।यही कारण है की मामला फंसते ही संचालक सहित सभी क्लीनिक बंद कर फरार हो गए है।संचालक के अब तक सामने नहीं आने के पीछे माना जा रहा है कि उक्त क्लीनिक गैर निबंधित और नियम उलंघन कर चल रहा था।जांच टीम को इस बात को पता लगाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है कि इस क्लिनिक का असली मालिक अथवा संचालक कौन हैं?फिलहाल उसे चिन्हित करने में जांच टीम जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक,जांच टीम जब जांच को पहुंची तो क्लीनिक भव...
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा तीज उत्सव आयोजित,सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा तीज उत्सव आयोजित,सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।।भाजपा महिला मोर्चा संगठन जिला रक्सौल की जिला अध्यक्ष ज्योतिराज गुप्ता के अध्यक्षता में तीज उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला मोर्चा जिला महामंत्री पूनम देवी के देख रहे में आयोजित तीज उत्सव कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही । पति के लंबी आयु हेतु यह पर्व भारत और नेपाल में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर ज्योतिराज गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जो सपना है विकास के साथ विरासत को भी आगे बढ़ाना है, एवं अपने सभ्यता और संस्कृति को ध्यान में रखकर पूरे विश्व में पहचान दिलानी है ।इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । सोलह सिंगार प्रतियोगिता में प्रथम प्रिया गुप्ता ,द्वितीय रुचि राज गुप्ता, हुई , एवं अन्य प्रतियोगितामें प्रथम पार्वती तिवारी, अंशु देवी, कविता कुशवाहा एवं नीता कुमारी जी को पुरस्कृत किया गया...
आईसीपी बाईपास स्थित फ्लाई ओवरब्रिज पर  दुर्घटना में दस चक्का टेलर क्षति ग्रस्त,चालक लापता

आईसीपी बाईपास स्थित फ्लाई ओवरब्रिज पर दुर्घटना में दस चक्का टेलर क्षति ग्रस्त,चालक लापता

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल आइसिपी बाईपास स्थित फ्लाई ओवर ब्रिज पर मंगलवार की देर शाम दो वाहन के बीच भीषण टक्कर की घटना में दस चक्का टेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।वहीं,भीषण हादसा टल गया,क्योंकि,आस पास दूसरा वाहन मौजूद नही था।यह घटना भारी बारिश के बीच करीब 8बजे देर संध्या हुई।इस दुर्घटना के बाद ओवरब्रिज पर दोनो ओर जाम लग गया।सूचना मिलते हरैया थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने सदल बल पहुंच कर जायजा लिया।और नीचे का रूट क्लियर करा कर आवाजाही शुरू कराई।उन्होंने बताया कि बारिश के बीच यह दुर्घटना हुई है।आइसीपी की और से आ रही टेलर दुर्घटनाग्रस्त हुई है।उसमे चालक या खलासी मौजूद नही था।जबकि,विपरीत दिशा से आई वाहन दुर्घटना के बाद भाग निकली है। किरान बुला कर टेलर को हटवाया जा रहा है। टेलर झारखंड नंबर की है।उन्होंने बताया की दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।(रिपोर्ट:पीके गुप्ता) ...
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालो की अब खैर नहीं,एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित हुई सख्त, कोईरिया टोला में औचक निरीक्षण के दौरान अवैध पार्किंग करने वाले मची रही भगदड़!

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालो की अब खैर नहीं,एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित हुई सख्त, कोईरिया टोला में औचक निरीक्षण के दौरान अवैध पार्किंग करने वाले मची रही भगदड़!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।रक्सौल एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित ने रक्सौल शहर को जाम मुक्त करने का अभियान शुरू किया है। यह अभियान रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शुरुवात की गई है। इसके पहले चरण का श्री गणेश रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र से किया गया है। इस अभियान के तहत रक्सौल शहर के लक्ष्मीपुर चेक पोस्ट, कौड़ीहाड़ चौक, कोरियाटोला , बट्टा चौक, एवं डंकन रोड कुल पांच जगहों पर टीम की तैनाती की गई है। प्रत्येक टीम में 3 सदस्य शामिल है। जिसमे परिवहन , नगर परिषद एवं थाना के अधिकारी शामिल है। ये टीम यातायात एवं परिवहन नियम उलंघन करने वाले सभी वाहन चालकों पर जुर्माना करेंगी। जिसमे नो पार्किंग, बिना हेलमेट, पेपर, प्रदूषण, इन्षुरेन्स सहित सभी तरह के कागज की जांच करेंगे। आज पहला दिन टीम के तैनाती करते ही पूरे रक्सौल से जाम का समस्या काफी हद तक नियंत्रित हुआ है। की सभी सड़के खाली नजर आने लगी।नियम उल...
रेल ट्रैक से बरामद किया गया ढाका निवासी युवक का शव,पुलिस कर रही जांच कि दुर्घटना या कुछ और..!

रेल ट्रैक से बरामद किया गया ढाका निवासी युवक का शव,पुलिस कर रही जांच कि दुर्घटना या कुछ और..!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल-सीतामढ़ी रेल खंड पर रक्सौल शहर से सटे सहदेवा गांव के पास रेल पिलर संख्या 184/9 ट्रेन से कटे एक अज्ञात युवक का शव बुधवार की सुबह बरामद किया गया।चेहरा इतना विकृत था, की पहचान नहीं हो पा रही थी।हो हल्ला के बाद आरपीएफ, रेलथाना व रक्सौल थाना पुलिस ने पहुंच कर जांच की और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जांच में सामने आई की युवक पूर्वी चंपारण के ढाका का निवासी है।परिजन सूचना मिलने के बाद पहुंचे।यह अभी साफ नही हो सका है कि दुर्घटना है या कुछ और..!इस बारे में रक्सौल थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि जांच और अग्रतर करवाई की जा रही है।मृतक ने जो शर्ट पहना था उसमें टेलर का नाम व पता अंकित है जिसमे न्यू विजय फैंसी टेलर ढाका लिखा हुआ है। जिसके आधार मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। ...
‘द कसवा फाउंडेशन’के कार्यालय एवं शैक्षणिक संस्थान का पूर्व कानून मंत्री डा शमीम अहमद ने किया उद्घाटन,बच्चों को दी जाएगी मुफ्त शिक्षा !

‘द कसवा फाउंडेशन’के कार्यालय एवं शैक्षणिक संस्थान का पूर्व कानून मंत्री डा शमीम अहमद ने किया उद्घाटन,बच्चों को दी जाएगी मुफ्त शिक्षा !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।अनुमंडल रक्सौल अंतर्गत शहर के कॉलेज रोड में कर्बला के पास स्थित "द कसवा फाउंडेशन"के कार्यालय एवं शैक्षणिक संस्थान का उद्घाटन हुआ।ऑल इंडिया मिल्ली कॉउन्सिल के नायब सदर मौलाना अनीसुर्रहमान क़ासमी एवं बिहार सरकार के पूर्व क़ानून मंत्री डॉ शमीम अहमद ने मजमुई तौर से फीता काट कर उद्घाटन किया।कार्यक्रम की शुरुआत कारी जमालुद्दीन के द्वारा तिलावत ए क़ुरआन कर की गई।निज़ामत की बागडोर मौलाना अशरफ संभाले वहीं मुख्य अतिथि नरकटिया विधायक सह पूर्व कानून मंत्री डॉ शमीम अहमद,,उद्घाटनकर्ता मौलाना अनीसुर्रहमान क़ासमी को अंगवस्त्र एवं गुलपोशी कर के स्वागत किया गया।इनके अतिरिक्त राजद नेता सुरेश यादव एवं अन्य मेहमानों का भी बुके एवं अंगवस्त्र से स्वागत किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में उर्दू सहाफी मो सैफुल्लाह ने सभी पत्रकारों को अपने पत्रकारिता के उसूलों के साथ काम करने की बात कही।सभा को सम्बोध...
रामगढ़वा के मंगलपुर गांव में दो घर जल कर खाक,आगलगी का कारण अज्ञात!

रामगढ़वा के मंगलपुर गांव में दो घर जल कर खाक,आगलगी का कारण अज्ञात!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(vor desk)। बीती रात्रि एक बजे आग लगने से मंगलपुर गाँव में दो घर जल कर राख हो गया।आग लगने के सही कारण की जानकारी नहीं हो पा रही हैं। आग लगने से घर में रखा हुआ खाने के लिए रखे गये अनाज, खाना बनाने वाला बर्तन, कपड़ा, पंखा सहित घर के सारे समान जल गये हैं। घर जलने वाले व्यक्ति का नाम प्रभु सिँह तथा सुबोध कुमर हैं।आग लगने से लगभग एक लाख की सम्पति जलने का अनुमान हैं।स्थानीय मुखिया अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन से आर्थिक सहयोग दिलाने की पहल की जा रही है। ...
भारत विकास परिषद का अन्नपूर्णा रसोई सेवा सोलहवें महीने भी जारी,असहाय को कराया गया नि:शुल्क भोजन

भारत विकास परिषद का अन्नपूर्णा रसोई सेवा सोलहवें महीने भी जारी,असहाय को कराया गया नि:शुल्क भोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)। बुधवार को शहर के पोस्ट ऑफिस के समीप भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल के तत्वावधान में आज अन्नपूर्णा रसोई सेवा के तहत 550 से अधिक लोगों को नि:शुल्क भरपेट भोजन कराया गया ।सर्वप्रथम माँ अन्नपूर्णा का भोग लगाकर लोगों के बीच भोजन वितरित किया गया ।परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं सचिव सह मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से बताया कि परिषद सेवा , सहयोग , समर्पण एवं राष्ट्र सेवा के संस्कार के भाव को आत्मसात कर बीते पंद्रह महीने से सेवा कार्य में लगी हुई है । गौरतलब है कि परिषद द्वारा 4 मई 2023 को प्रारंभ अन्नपूर्णा रसोई सेवा के माध्यम से आज सोलहवें महीने की चार तारीख को समाज के गरीब ,असहाय , जरूरत मंद , दैनिक मजदूर , रिक्शा , ठेला एवं टेंपो चालक के बीच नि:शुल्क भरपेट भोजन वितरित किया गया । परिषद ने बताया कि आज की रसोई सेवा परिषद के वरीय सदस्य के ...
धान की कागजी खरीद कर लगभग 56 लाख रुपये का गबन, छौडादानो प्रखंड अंतर्गत कुदरकट के पैक्स सचिव राजकुमार सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

धान की कागजी खरीद कर लगभग 56 लाख रुपये का गबन, छौडादानो प्रखंड अंतर्गत कुदरकट के पैक्स सचिव राजकुमार सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।पूर्वी चंपारण के छौड़ादानो प्रखंड क्षेत्र के कुदरकट पैक्स में धान गबन की दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने छापेमारी कर पैक्स सचिव राजकुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम छापामारी कर रही है। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ने जिला सहकारिता पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में छौड़ादानो के कुदरकट पैक्स अध्यक्ष और अन्य पर धान अधिप्राप्ति में अनियमितता बरतने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। रक्सौल एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि फर्जी कागजी खरीद पर सरकारी 56 लाख के गबन की दर्ज प्राथमिकी में कुदरकट पैक्स के सचिव को गिरफ्तार किया गया है। बाकी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम द्वारा छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी छौड़ादानो के मठिया ग्राम निवासी चंद्रशेखर सिंह का पुत्र है। उक्त पैक्स अध्यक्ष और अन्य सम्बंधित लोगों प...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!