सावधान ! अगले 24 घंटे में बिहार के 34 जिलों सहित यूपी और नेपाल में होगी मूसलाधार बारिश, बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात!
रक्सौल।(vor desk)। बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर से चक्रवात उठने की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है। वहीं नेपाल की ओर से भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में एक बार फिर बिहार पर दोहरा संकट मंडराता हुआ दिखाई दे रहा है। क्योंकि अभी तक जो बाढ़ का असर है वह नेपाल में आई आफत की वजह से ही हैजिसके चलते कोसी, गंडक, घाघरा, अध्वारा समूह की नदियां उफान पर चल रही हैंसभी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।आपदा मंत्री संतोष सुमन के मुताबिक इस बार की बाढ़ में बिहार के 29 जिले प्रभावित हैं।ऐसे में अगर दोबारा बाढ़ आई तो स्थिति भयानक हो सकती है।
इस बार फिर जो एकर्ट जारी हुआ है,उसमे बिहार से लगे मधेश प्रदेश सहित बागमती ,गंडकी ,कोसी प्रदेश में भी भारी बारिश की आशंका है।बताया गया है कि यह वारिश गुरुवार से शनिवार तक होने की आशंका जताई गई है।नेपाल के त्रिभुवन विश्व विद्या...









