केरल का साइबर फ्रॉड अपराधी विदेश भागने के क्रम में रक्सौल बॉर्डर से गिरफ्तार,4.8करोड़ की ठगी कर बन गया है अंतराष्ट्रीय भगोड़ा!
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल बॉर्डर पर इंडियन इमिग्रेशन ने 'नटवरलाल' को गिरफ्तार किया है।उस पर आरोप है कि उसने साइबर फ्रॉड के जरिए 4.8 करोड़ रुपए उड़ा लिए थे।कुछ दिनों से नेपाल सहित विभिन्न देशों में छुप कर रह रहा था।रक्सौल के रास्ते नेपाल होते थाईलैंड भागने की फिराक में था।वह नेपाल के रास्ते थाई लैंड जाने के लिए रक्सौल स्थित इंडियन इमिग्रेशन कार्यालय एनओसी लेने पहुंचा।मशीन रीडेबल पासपोर्ट होने की वजह से पासपोर्ट की जांच में उस पर साइबर फ्रॉड का आरोप और एलओसी लागू होने की बात सामने आई,जिसके बाद हिरासत में ले लिया गया।
पकड़े गए भारतीय व्यक्ति की पहचान मुहम्मद हाफीद चायाकोथ के रूप में हुई है,जो, कोझीकोट केरला के रहने वाला है। वो काठमाण्डू (नेपाल) से थाईलैंड जाना चाहने की जुगत में था। इस पर बैंगलोर साउथ ईस्ट थाना में 2022 में साइबर क्राइम का केस दर्ज था।
इस बारे में इमिग्रेशन ...









