रक्सौल में धूम धाम से मनाई गई 155वीं गांधी जयंती, स्कूली बच्चों ने निकाली झांकी,राजद ने किया याद !
रक्सौल। (Vor desk)। रक्सौल समेत सीमाई इलाके में 155वा गांधी जयंती धूम धाम से विभिन्न कार्यक्रमो के बीच मनाई गई।इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सिद्धत्त से याद किया गया और उनके आदर्शो को अपनाने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर जहां वीरगंज में भारतीय महा वाणिज्य दूतावास में महा वाणिज्य दूत श्री देवी सहाय मीणा के नेतृत्व में गांधी जयंती मनाई गई और जीवन एवं दैनिक दिनचर्या में स्वच्छता को अपनाने के साथ ही दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने पर बल दिया गया।
वहीं,शहर के लक्ष्मीपुर में राजद नेता राम बाबू यादव के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बुधवार को धूम-धाम से मनाई गई। इस दौरान रक्सौल महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने कहा कि पूरे देश में जब अंग्रेजों द्वारा आम लोगों पर अत्याचार बढ़ गया था, उसी क्रम में चंपारण...









