इंसानियत शर्मसार: रक्सौल में लहूलुहान और बेसुध मिली मुजफ्फरपुर की युवती, शरीर पर मिले हैवानियत के निशान
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।
सीमावर्ती शहर रक्सौल में शनिवार की सुबह मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। कौड़ीहार चौक स्थित सोनी गेस्ट हाउस के समीप एक 27 वर्षीय युवती अत्यंत दयनीय, अर्द्धनग्न और लहूलुहान स्थिति में पाई गई। युवती के शरीर पर मौजूद गहरे जख्म और उसकी मानसिक स्थिति किसी बड़ी अनहोनी और हैवानियत की ओर इशारा कर रही है।
घटना का विवरण: सड़क किनारे मिली बदहवास चांदनी
शनिवार तड़के स्थानीय लोगों ने सोनी गेस्ट हाउस के पास एक युवती को बेसुध पड़े देखा। युवती के शरीर पर कपड़े अस्त-व्यस्त थे और कमर पर एक गमछा बंधा हुआ था। वह नशे की हालत में थी या उसे नशा दिया गया था, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन उसकी आंखों का खालीपन और शरीर के घाव उसकी आपबीती सुना रहे थे। स्थानीय ई-रिक्शा चालकों और सजग नागरिकों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस और सामाजिक स...









