मेधा और लगन का संगम: रक्सौल के रौनक केशान ने सीए फाइनल में लहराया शानदार सफलता का परचम
रक्सौल।(Vor desk)। प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का बेजोड़ उदाहरण पेश करते हुए रक्सौल शहर के पुराना एक्सचेंज रोड निवासी रौनक केशान ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की फाइनल परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे शहर एवं जिले को गौरवान्वित किया है।प्रमुख व्यवसायी सह समाजसेवी शिव कुमार केशान के पौत्र और रामकृष्ण केशान उर्फ बंटी एवं नीमा केशान के पुत्र रौनक, बचपन से ही मेधावी रहे हैं।
उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा को सुनियोजित ढंग से आगे बढ़ाया और कड़ी मेहनत,लग्न से सफलता हासिल की। दसवीं तक की शिक्षा डीपीएस बीरगंज से पूरी की, जिसके बाद प्लस टू की पढ़ाई नीरजा मोदी स्कूल जयपुर से और बी.कॉम की डिग्री दिल्ली यूनिवर्सिटी से हासिल की। दिल्ली यूनिवर्सिटी में अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए, उन्होंने अभूतपूर्व लगन के साथ सीए की तैयारी की और इस कठिन परीक्षा में सफलत...









