प्रभारी डीएसपी के रूप में अभिनव पराशर ने पद भार संभाला,एसडीओ मनीष कुमार ने दी शुभकामनाएं!
रक्सौल।(Vor desk)। जिले के साइबर डीएसपी अभिनव पराशर ने रक्सौल के प्रभारी डीएसपी के रूप में पद भार संभाल लिया है।अनुमंडल सभागार में आयोजित एक समारोह के बीच एसडीओ मनीष कुमार ने उनको बुके दे कर स्वागत किया।एसडीओ श्री कुमार ने अपेक्षा जताई कि तेज तर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में चर्चित डीएसपी श्री अभिनव रक्सौल में शांति,सुव्यवस्था ,अपराध नियंत्रण में मामले में महती भूमिका निभाएंगे।बता दे कि बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अभिनव पराशर को रक्सौल डीएसपी पद का अतिरिक्त का प्रभार मिला है।उन्होंने सोमवार की रात्रि ही प्रभार लेने के साथ योगदान दे दिया था। वह अगले आदेश तक रक्सौल डीएसपी के प्रभार में रहेंगे। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि रक्सौल एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार को पुलिस मुख्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है। बेतिया डीआईजी हर किशोर राय ने रक्सौल पुलिस पर लगे आरोपों की जांच की थी। पुलिस पर ...









