नगर परिषद बोर्ड बैठक में रक्सौल के पेय जल संकट को ले कर हुआ हो हल्ला,पार्षद सोनू गुप्ता को झेलना पड़ा विरोध!
रक्सौल ।(Vor desk)।नगर परिषद कार्यालय में शनिवार को नगर परिषद समिति (बोर्ड) की सामान्य बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में नगर में जल संकट को लेकर काफी हो हल्ला हुआ और पेय जल संकट दूर करने सहित कई प्रस्ताव भी लाए गए।
बैठक में वार्ड 6 के पार्षद घनश्याम प्रसाद ने पेय जल संकट दूर नहीं किए जाने से नगर परिषद के प्रति लोगों में बढ़ते आक्रोश की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए आरोप किया कि इस मामले में वार्डो के साथ भेदभाव हो रहा है। कहा कि चहेते वार्ड पार्षदों के वार्ड में समरसेबल लगा दिया गया है, लेकिन वार्ड 6 में समरसेबल नहीं लगाया जा रहा है।
इसी तरह वार्ड 19 के पार्षद सोनू गुप्ता ने भी वार्ड पार्षदों की बिना सहमति के बड़ी आबादी की उपेक्षा कर खास क्षेत्रों में समरसेबल लगाने का आरोप लगाया। इस पर उप सभापति पुष्पा देवी ने उनके विरोध पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि जहां जरूरत है, वहां पब्लिक डिमांड पर स...









