बॉर्डर पर हाई अलर्ट के बीच नेपाल से आने जाने वाले हर व्यक्ति के पहचान पत्रों की हो रही है जांच, पूछताछ के बाद ही है प्रवेश की इजाजत !
रक्सौल ।(Vor desk)। 'ऑपरेशन सिंदूर 'के बाद इंडो नेपाल बॉर्डर के दोनों ओर निगरानी और जांच बढ़ा दी गई है।भारत पाक तनाव और युद्ध की आशंका के बीच बीते बुधवार को रक्सौल बॉर्डर पर चार चीनी नागरिकों को अवैध घुसपैठ करते हुए पकड़े जाने के बाद यह सुरक्षा बंदोबस्त और कड़ी कर दी गई है।एसएसबी जवानों की छुटियां रद्द कर दी गई है।बॉर्डर पर जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है।आतंकियों के खिलाफ भारत की कारवाई से पाकिस्तान में बौखलाहट है,जिस कारण पहले से ही अंतराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट है।अब रक्सौल वीरगंज बॉर्डर सहित सभी छोटे बड़े बॉर्डर प्वाइंट पर जांच के साथ सुरक्षा गश्त तेज हो गई है।पगडंडियों और ग्रामीण चौकी पर भी कड़ी सुरक्षा और जांच जारी है।भारतीय सीमा पर एसएसबी सुरक्षा में है,तो,सीमा पार नेपाल में एपीएफ मुस्तैद है।डॉग स्क्वॉड और एक्सरे मशीन का भी जांच में उपयोग हो रहा है।
बता दे कि पिछले 2...








