रक्सौल: शिव अवतरण से आध्यात्मिक सशक्तिकरण की ओर, धूमधाम से मनाई गई 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती
रक्सौल।(Vor desk)। सीमावर्ती शहर के नागा रोड स्थित प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के उपसेवा केंद्र 'सुख शांति भवन' में बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि एवं 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती का महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आध्यात्मिक सशक्तिकरण को समर्पित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और शिव भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए।
ध्वजारोहण और नगर भ्रमण से गूंजा शहर
महोत्सव का भव्य शुभारंभ आध्यात्मिक ध्वजारोहण के साथ हुआ, जहाँ ईश्वरीय संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। इसके उपरांत आयोजित नगर भ्रमण के दौरान शिवभक्ति के जयघोषों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। नगर भ्रमण के माध्यम से शांति और सद्भाव का संदेश प्रसारित किया गया, जिसने स्थानीय लोगों को आत्मिक जागृति की ओर प्रेरित किया।
अमृतवाणी से श्रद्धालुओं को मिली दिव्य अनुभूत...









