वीरगंज में बेटियों की सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,डिजिटल युग में बढ़ती असुरक्षा पर जताई गई चिंता!
वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल के वीरगंज में तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित ‘कन्या सुरक्षा सर्कल’ कार्यक्रम में वक्ताओं ने डिजिटल युग में बेटियों की बढ़ती असुरक्षा पर गहरी चिंता जताई। विशेषज्ञों ने कहा कि सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेम्स, चैटिंग ऐप्स और मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से किशोरियों और युवतियों को साइबर शोषण, ब्लैकमेलिंग और मानसिक दबाव का शिकार बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ
'आचार्य महाश्रमण कन्या सुरक्षा सर्किल व सर्किल स्तंभ का सामूहिक रूप से उद्घाटन किया गया।वीरगंज के शंखधर साखवा पार्क में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के बीच इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि वीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह,भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता डागा,सह मंत्री डा वंदना,प्रचार प्रसार मंत्री सरिता जी बारलोटा,कन्या मंडल सह प्रभारी सोनम जी बागरेचा, नेपाल स्तरीय जै...









