नारी शक्ति को संबल: रक्सौल में ‘महिला प्रशिक्षण केंद्र सह शेल्टर होम’ का एसडीओ मनीष कुमार ने किया विधिवत उद्घाटन
घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को मिलेगा नया जीवनरक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल सहित सीमा क्षेत्र की पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित आश्रय, कानूनी सहायता और आत्मनिर्भरता का मार्ग दिखाने के लिए "स्वच्छ रक्सौल" द्वारा संचालित “महिला प्रशिक्षण केंद्र सह शेल्टर होम” का विधिवत उद्घाटन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) मनीष कुमार ने फीता काटकर इस महत्वपूर्ण केंद्र का शुभारंभ किया, जो सामाजिक उपेक्षा और मानसिक तनाव से जूझ रही महिलाओं के लिए एक 'आशा की किरण' बनेगा।
केंद्र की आवश्यकता पर प्रकाश
उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने समाज की उन कड़वी सच्चाइयों पर चर्चा की, जिसके चलते कई महिलाएं आज भी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। खासकर, रेहाना खातून (रक्सौल रेलवे स्टेशन पर मिलीं), ससुरालजनों द्वारा प्रताड़ित मरियम, और पति द्वारा मारपीट कर घर से निकाली गईं रेणु कुमारी जैसी पीड़ित महिलाओं की दर्दनाक ...









