Thursday, April 30

ब्रेकिंग न्यूज़

संवाद कार्यक्रम में मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने किया संवाद,125यूनिट फ्री बिजली के बारे में दी गई जानकारी!

संवाद कार्यक्रम में मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने किया संवाद,125यूनिट फ्री बिजली के बारे में दी गई जानकारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत मंगलवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली के बारे में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को अवगत कराया। रक्सौल विद्युत कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि डिविजन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी प्रखंडों-सुगौली, रामगढ़वा, रक्सौल, आदापुर, चौरादानो, बनकटवा और घोड़ासहन में चार-चार जगहों पर इस कार्यक्रम का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान संवाद कार्यक्रम की व्यापक तैयारी की गई थी। चयनित स्थानों पर हाईटेक तरीके से पंडाल लगाए गए थे। जिसमें प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और आम लोगों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। इन पंडालों में एलईडी स्क्रीन के जरिए लोग सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबोधन को देख रहे थे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए जिला और...
बैंक रोड के सड़क और नाला निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ,कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी ने कहा-शहर के विकास के लिए संकल्पित  है नगर परिषद !

बैंक रोड के सड़क और नाला निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ,कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी ने कहा-शहर के विकास के लिए संकल्पित है नगर परिषद !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। नगर परिषद रक्सौल के वार्ड नंबर 6 और 12 के बीच स्थित बैंक रोड के सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी और पूर्व नगर पार्षद सुरेश कुमार साह संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर इस कार्य की शुरुआत की। इस मौके पर कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी ने कहा कि नगर परिषद शहर के विकास के लिए संकल्पित है।इस सड़क से व्यवसायियों को सुविधा होगी ।यह सड़क निर्माण कार्य मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत लगभग 68 लाख 85हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। इस योजना के तहत नाला निर्माण भी किया जाएगा, जिससे बरसात में जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी। निर्माण कार्य की विशेषताएं:* सड़क निर्माण से वार्ड 6 और 12 के निवासियों को लाभ होगा नेपाली ग्राहकों और पर्यटकों को भी सहूलियत होगी जलजमाव की समस्या का समाधान होगा इस निर्माण के शुरू होने से बैंक रोड क...
रक्सौल ‘नरबलिया पुल प्रकरण’:मृतक जावेद के परिजनों ने रक्सौल अनुमंडल प्रशासन से की मुलाकात,दोषी पर कड़ी करवाई और उचित सरकारी मुआवजा की मांग की!

रक्सौल ‘नरबलिया पुल प्रकरण’:मृतक जावेद के परिजनों ने रक्सौल अनुमंडल प्रशासन से की मुलाकात,दोषी पर कड़ी करवाई और उचित सरकारी मुआवजा की मांग की!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल के कोईरिया टोला नहर चौक पर निर्माणाधीन पुल परिक्षेत्र में बीते गुरुवार की मध्य रात्रि नहर में बाइक गिरने से हुए हादसे में मृत जावेद दानिश के परिजनों ने सोमवार को रक्सौल पहुंच कर अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद से मुलाकात की है।इस दौरान मृतक के परिवार को उचित सरकारी मुआवजा दिलाने के साथ-साथ इस मामले में दोषी लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कहीं गयी है।मृतक के परिजन और उनके करीबी लोगों के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचे स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि मुलाकात के बाद अधिकारियों ने 15-20 दिनों के भीतर कार्रवाई का भरोसा दिया है।वहीं मृतक के परिजनों ने अंचलाधिकारी व रक्सौल थानाध्यक्ष को भी लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। मौके पर फरहान राजा, मो. शाहरूख, अमन, गोल्डी, गोलू, मो. रफी सहित अन्य मौजूद थे।स...
वार्ड 6और 12के बीचों बीच बैंक रोड की सड़क और नाला निर्माण में विलंब से रोष,इस्टीमेट में एक ओर नाला बनाने के प्रावधान के खिलाफ नगर पार्षद घनश्याम प्रसाद ने दी आंदोलन की चेतावनी

वार्ड 6और 12के बीचों बीच बैंक रोड की सड़क और नाला निर्माण में विलंब से रोष,इस्टीमेट में एक ओर नाला बनाने के प्रावधान के खिलाफ नगर पार्षद घनश्याम प्रसाद ने दी आंदोलन की चेतावनी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बाजार की मुख्य सड़क बैंक रोड के निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में आक्रोश है। यह सड़क करीब ढाई दशक पूर्व बनी थी और अब जीर्ण-शीर्ण हो गई है। यह सड़क वार्ड 6 और 12 को जोड़ती है और नेपाली ग्राहक एवं पर्यटक इसी सड़क से रक्सौल बाजार में प्रवेश करते हैं। मुख्य मंत्री शहरी विकास योजना के तहत इस सड़क का निर्माण होना है, जिसका टेंडर भी हो चुका है। लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव राज कुमार गुप्ता और अम्बेडकर ज्ञान मंच के कोषाध्यक्ष बिट्टू कुमार ने कहा कि इस सड़क के जीर्ण-शीर्ण होने से व्यापार पर असर पड़ता है और पर्व त्योहारों के पहले निर्माण कार्य पूरा होने से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।वहीं,भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने कहा है कि इस सड़क को उच्...
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ लेने के लिए रक्सौल के उपभोक्ताओं से करेंगे सीधा संवाद, कार्यक्रम की तैयारी के बीच हाईटेक पंडाल बन कर तैयार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ लेने के लिए रक्सौल के उपभोक्ताओं से करेंगे सीधा संवाद, कार्यक्रम की तैयारी के बीच हाईटेक पंडाल बन कर तैयार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत 12 अगस्त को होने वाले संवाद कार्यक्रम की तैयारियां रक्सौल डिविजन में अंतिम चरण में हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली के बारे में जागरूक किया जाएगा। विद्युत कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि डिविजन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी प्रखंडों-सुगौली, रामगढ़वा, रक्सौल, आदापुर, छौंडादानो, बनकटवा और घोड़ासहन में चार-चार जगहों पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। संवाद कार्यक्रम की व्यापक तैयारी चयनित स्थानों पर हाईटेक तरीके से पंडाल लगाए जा रहे हैं, जिनमें प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और आम लोगों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था होगी। इन पंडालों में एलईडी स्क्रीन के जरिए लोग सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबोधन को देख और सुन सकेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए जिला और प्रखंड स्तर...
भारतीय वाहनों के नेपाल प्रवेश के मामले को ले कर नेपाल कस्टम का अवरोध जारी,मधेश प्रदेश सरकार के निर्देश नहीं हो सका है लागू!

भारतीय वाहनों के नेपाल प्रवेश के मामले को ले कर नेपाल कस्टम का अवरोध जारी,मधेश प्रदेश सरकार के निर्देश नहीं हो सका है लागू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।वीरगंज स्थित नेपाल सीमा शुल्क कार्यालय और परसा जिला प्रशासन कार्यालय के बीच भारतीय वाहनों के प्रवेश प्रक्रिया और प्रबंधन को लेकर विवाद हो गया है। मधेस प्रदेश सरकार ने भारतीय पर्यटकों के लिए आवागमन को आसान बनाने के लिए सभी जिला प्रशासन कार्यालयों को निर्देश दिया है, जिसके बाद पर्सा प्रशासन ने वीरगंज सीमा शुल्क कार्यालय में नई व्यवस्था लागू करने का प्रयास किया है,इसके बाद खींचतान शुरू हो गई है। नई व्यवस्था के अनुसार, अब से भारतीय दोपहिया और चार पहिया वाहन वीरगंज सीमा शुल्क कार्यालय की मुख्य सड़क से प्रवेश कर सकेंगे। वहां नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स,पुलिस ,सीमा शुल्क विभाग आदि संयुक्त जांच करेंगे।वाहनों की संयुक्त जांच के बाद स्टिकर लगाया जाएगा और स्टिकर लगे वाहनों की जिले में दोबारा जांच नहीं की जाएगी। हालांकि, वीरगंज सीमा शुल्क कार्यालय ने इस प्रस्ताव और नीति प...
रक्सौल बॉर्डर पर देश की रक्षा में जुटे एसएसबी जवानों और आईसीपी अधिकारियों को राखी बांध कर मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

रक्सौल बॉर्डर पर देश की रक्षा में जुटे एसएसबी जवानों और आईसीपी अधिकारियों को राखी बांध कर मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्षाबंधन के अवसर पर सशस्त्र सीमा पर के 47वीं बटालियन के हेड क्वार्टर शिविर में सीमा जागरण मंच द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में बहनों ने जवानों की कलाइयों पर राखी बांधी तिलक चंदन एवं आरती कर उनके मुंह मीठा कराया एवं आशीर्वाद दिया।बदले में जवानों ने बहनों कि रक्षा का संकल्प दूहराया।कार्यक्रम की अध्यक्षता टीएस विश्वा ने किया।एस एस वी कमांडेंट संजय पांडे ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन भारत माता के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराता है। साथ हीं अपने घर से हजारों किलोमीटर दूर रहने पर भी अपनेपन का एहसास होता है। इस मौके पर प्रांत के सह संपर्क प्रमुख टी एस विश्व ने कहा कि देश से लगने वाली सीमाओं पर मंच के बैनर तले रक्षाबंधन उत्सव मनाया जाता है ।उन्होंने आगे कहा कि हमारे जवान प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अनवरत देश की सीमाओं के रक्षा मे...
रक्सौल नगर के पार्षदों की आपसी सामंजस्य और एकता को ले कर बैठक,14अगस्त को होने वाले बोर्ड बैठक को ले कर हुई चर्चा!

रक्सौल नगर के पार्षदों की आपसी सामंजस्य और एकता को ले कर बैठक,14अगस्त को होने वाले बोर्ड बैठक को ले कर हुई चर्चा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नगर परिषद रक्सौल के सभापति धुरपति देवी के पद मुक्त होने के बाद उपसभापति पुष्पा देवी के आवास पर उनके पति सह प्रतिनिधि राकेश कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 24 पार्षद और पार्षद प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक में आगामी 14 अगस्त को होने वाले बोर्ड की बैठक को लेकर चर्चा की।भेद भाव भुला कर मिल जुल कर काम करने और विकास पर ध्यान देने का संकल्प लिया गया। *बैठक के मुख्य बिंदु: नगर परिषद के कर्मियों और पार्षदों के मान-सम्मान को लेकर समन्वय स्थापना: इस बिंदु पर चर्चा की गई कि कैसे जनप्रतिनिधि और विभाग के बीच किसी प्रकार का असंतोष नहीं रहे।विकास पर ध्यान दिया जाए। विगत सशक्त की बैठक में विभाग के तीन कर्मियों के खिलाफ रेजुलेशन: इस मुद्दे पर विभाग के कर्मियों के बीच खलबली मच गई थी,जब सभापति धुरपति देवी ने रेजुलेशन लाते हुए कारव...
मुकेश कुमार बने जेडीयू के पूर्वी चंपारण जिला महासचिव, बधाई देने वालों का लगा तांता

मुकेश कुमार बने जेडीयू के पूर्वी चंपारण जिला महासचिव, बधाई देने वालों का लगा तांता

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।जनता दल (यू०) के जिला अध्यक्ष मंजू देवी ने रक्सौल के नागा रोड निवासी वार्ड 23 के नगर पार्षद मुकेश कुमार को पूर्वी चंपारण जिला महासचिव पद पर मनोनीत किया है । मनोनीत किए जाने पर बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री श्यामबिहारी पार्षद,जेडीयू नेता भुवन पटेल, भेलाही पंचायत की मुखिया श्रीमती सुमन पटेल,प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र पटेल,किशोरी पटेल,इंद्रजीत पटेल,डॉ सौरव राव,नगर अध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद,वार्ड पार्षद जितेंद्र दत्ता, वार्ड पार्षद रंजीत श्रीवास्तव, जेडीयू नेत्री उषा श्रीवास्तव, जेडीयू नेता , निप्पू गुप्ता, संजय कुमार, विक्की कुमार,सुशांत कुमार,विकाश कुमार,केशव पांडेय बधाई देने में शामिल रहे। सभी ने मुकेश कुमार को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और पार्...
रक्सौल में हर्षोल्लास के साथ मना रक्षा बंधन का पर्व,सेल्फी लेने और सोशल मीडिया पर चला बधाई का दौर!

रक्सौल में हर्षोल्लास के साथ मना रक्षा बंधन का पर्व,सेल्फी लेने और सोशल मीडिया पर चला बधाई का दौर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल सहित सीमा क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया।यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है।इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख-समृद्धि की कामना की, जबकि भाइयों ने बहनों को उपहार स्वरूप भेंट दी और जीवनभर सुरक्षा का वचन दिया। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन तक सीमित नहीं है, बल्कि गुरु अपने शिष्य को, ब्राह्मण अपने यजमान को और प्रजा अपने राजा को भी रक्षा सूत्र बांधते हैं।साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के संदेश को ध्यान में रखते हुए वृक्षों पर भी रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।पंडित अजय उपाध्याय ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक ही नहीं, बल्कि यह व्यक्ति, परिवार, समाज एवं राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का आह्वान करता है।यह पर्व...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!