रक्सौल सीमा पर चोरी की स्कॉर्पियो जब्त, फर्जी नंबर प्लेट और घिसे चेसिस नंबर का इस्तेमाल; एक तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। भारत से नेपाल में अवैध तरीके से ले जाई जा रही चोरी की एक स्कॉर्पियो को हरैया पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान जब्त किया है। आईसीपी रोड पर नेपाल की ओर जा रही इस संदिग्ध वाहन को रोककर जब पुलिस ने जांच की, तो वाहन चोरी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ।
पुलिस ने सबसे पहले वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच HHD मशीन से की, जिसमें वह “नो फाउंड” प्रदर्शित हुआ। इसके बाद, चेसिस नंबर की जांच करने पर यह घिसा हुआ पाया गया, जबकि दूसरी तरफ एक अलग चेसिस नंबर भी पंच किया गया था। इंजन नंबर भी संदिग्ध रूप से पंचिंग किया हुआ मिला। HHD मशीन और DTO कार्यालय में की गई विस्तृत जांच से वाहन का कोई वैध विवरण प्राप्त नहीं हुआ, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि स्कॉर्पियो चोरी की है और इसे फर्जी रजिस्ट्रेशन व कूटरचित (जाली) चेसिस नंबर के सहारे चलाया जा रहा था।
पुलिस ने इस माम...









