छात्रवृत्ति परीक्षा में एस.ए.वी. स्कूल रक्सौल का शानदार प्रदर्शन
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। स्थानीय शहर के एस.ए.वी. (SAV) स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक योग्यता का परिचय देते हुए 'मंत्रा छात्रवृत्ति मोतिहारी' द्वारा आयोजित परीक्षा में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता पिछले चार वर्षों से लगातार कक्षा आठवीं, नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
इस वर्ष के परिणामों की घोषणा के बाद विद्यालय में हर्ष का माहौल है। कक्षा आठवीं की छात्रा छोटी कुमारी ने परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है। वहीं कक्षा नौवीं से साजिद अंसारी ने द्वितीय स्थान और मनीष कुमार पटेल ने छठा स्थान हासिल कर अपनी मेधा का परिचय दिया। दसवीं कक्षा के परिणामों में भी स्कूल का दबदबा कायम रहा, जहाँ नीरज कुमार ने द्वितीय स्थान और ...









