रक्सौल :मस्करा चैरिटेबल ट्रस्ट के शिविर में गूँजा ‘रक्तदान महादान’ का नारा; डंकन अस्पताल के सहयोग से 16 यूनिट रक्त संग्रह
: समाजसेवी रवि मस्करा ने पूरा किया रक्तदान का 'अर्धशतक', पत्नी ने भी पहली बार किया रक्तदान
रक्सौल ।(Vor desk)।
शहर के रामेश्वर लाल गोविन्द प्रसाद मस्करा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शनिवार को स्थानीय श्री सत्य नारायण पंचायती मारवाड़ी मंदिर परिसर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर न केवल रक्त संग्रह का माध्यम बना, बल्कि मानवता की सेवा के प्रति एक परिवार के समर्पण की मिसाल भी पेश की। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय रामेश्वर लाल मस्करा के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
रवि मस्करा की 'गोल्डन जुबली'
शिविर का मुख्य आकर्षण प्रख्यात समाजसेवी रवि मस्करा रहे, जिन्होंने अपना 50वाँ रक्तदान कर 'गोल्डन जुबली' मनाई। इस अवसर पर उन्होंने अपनी पत्नी ऋषिका मस्करा को भी प्रेरित कर उनका पहला रक्तदान कराया। डंकन अस्पताल परिवार द्वारा श्री मस्करा को विशेष बैच और सर्टिफिकेट ...









