कोरोना के कहर से रक्सौल को बचाने की मुहिम में जुटे व्यवसायी,चला रहे जागरूकता अभियान!
कोरोना वायरस को ले कर व्यवसाय हुआ प्रभावित,नेपाल पर निर्भर है रक्सौल बाजार का व्यवसाय नेपाली ग्राहकों की कमी से बाजार में सन्नाटा,नेपाल में भी सिनेमा,पार्क आदि 30 अप्रैल तक बन्द
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल के प्रवेश द्वार यानी 'गेटवे ऑफ नेपाल' के रूप में मशहूर रक्सौल में कोरोना वायरस संक्रमण के भय से नेपाली ग्राहकों की आवक कम हो गई है।बाजार में सन्नाटा व्यापारियों को परेशान कर रहा है।वहीं,सीमा पर काफी सतर्कता बरती जा रही है।लगातार अधिकारियों के दौरे हो रहे हैं।
इस बीच,रक्सौल बाजार व यहां के व्यवसायी इससे प्रभावित न हों,इसको ले कर व्यापारिक संगठनो तथा प्रमुख सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से जन जागरूकत मुहिम शुरू किया है।जिसके तहत शहर के व्यापारियो व सेल्स मैन को जागरूक किया जा रहा है। इस मुहिम के तहत सीमा जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल ,सम्भावना संस्था के सह अध्यक...









