डंकन हॉस्पिटल बनेगा डेडीकेटेड कोविड 19 हेल्थ केयर सेंटर ,सीएम कर सकते हैं शुभारंभ!
रक्सौल।( vor desk)।बिहार सरकार के द्वारा निजी हॉस्पिटल में कोविड के उपचार की व्यवस्था करने के जारी दिशा निर्देश के तहत अनुमंडल स्तर पर रक्सौल स्थित डंकन हॉस्पिटल को डेडिकेटेड कोविड 19 हेल्थ केयर सेंटर की मान्यता मिल सकती है।
यदि प्रशासनिक समीक्षा में यह हॉस्पिटल सरकार द्वारा निर्धारित मानक पर खरा उतरा ,तो,यहां कोविड 19 केयर सेंटर की शुरुवात हो सकती है।इसको ले कर रक्सौल प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को विभागीय रिपोर्ट भेज दी गई है।इसको ले कर जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से डंकन हॉस्पिटल में मौजूद सुविधा -संसाधन की समीक्षा भी की है।सब कुछ ठीक ठाक रहा,तो,इस सेंटर का शुभारंभ कर दिया जाएगा।यदि हरी झंडी मिल गई तो अरेराज डेडीकेटेड कोविड सेंटर के साथ ही शुक्रवार की सन्ध्या पांच बजे सीएम इस सेंटर का भी शुभारंभ कर सकते हैं।हालांकि,अब तक इ...









