21 अगस्त से 6 सितम्बर तक प्रतिदिन 12 बजे से शाम 4 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें व कार्यालय
रक्सौल।( vor desk )।पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने राज्य द्वारा 17 अगस्त से 06 सितंबर तक जारी लॉक डाउन के लिए एक पत्र जारी जारी आदेश में पूर्वी चंपारण जिला में खुलने वाली दुकानें एवं वाहनों को लेकर कुछ समय मे बदलाव किया गया है ।जिसमे 21 अगस्त से लेकर 6 सितंबर 2020 तक के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसके अनुसार अग्रलिखित समयानुसार दुकानों को खोला जा सकता है।
●प्रतिदिन 24×7 खुलने वाले दुकान एवं प्रतिष्ठान
स्वास्थ्य सेवा से संबंधित सभी संस्थान, दवा दुकान, पेट्रोल पम्प तथा पीपराकोठी से डुमरियाघाट होते हुए लखनऊ जाने वाले राष्ट्रीय उच्च पथ तथा पीपराकोठी से छपवा होते हुए बेतिया जाने वाले राष्ट्रीय उच्च पथ पर अवस्थित सभी गैरेज एवं मोटरपार्ट्स की दुकान शामिल है।
● प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से पूर्वाह्न 10 और अपराह्न 04 बजे से शाम 7 बजे तक दूध की दुकान ...









