Wednesday, March 11

ब्रेकिंग न्यूज़

वन्दे भारत मिशन के तहत 30 जून तक ही नेपाल से भारतीय नागरिकों की होगी वतन वापसी ,अब तक पहुंचे 18 हजार भारतीय

वन्दे भारत मिशन के तहत 30 जून तक ही नेपाल से भारतीय नागरिकों की होगी वतन वापसी ,अब तक पहुंचे 18 हजार भारतीय

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।वन्दे भारत मिशन के तहत नेपाल से भारतीय नागरिकों के लौटने की प्रक्रिया आगामी 30 जून तक ही जारी रहेगी।इसके बाद बीरगंज-रक्सौल एकीकृत चेक-पोस्ट के माध्यम से नेपाल से भारतीय नागरिकों का आगमन बन्द कर दिया जाएगा। उक्त जानकारी बीरगंज स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास कार्यालय ने दी है। बताया गया है कि बीरगंज के रास्ते अब तक लगभग 18000 भारतीयों के प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया 17 जून 2020 तक पूरी कर ली गई है। महावाणिज्य दुतावास के सूचना अधिकारी बी सुरेश कुमार ने बताया कि वतन वापसी के सभी इच्छुक भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे बीरगंज में एकीकृत चेक पोस्ट (आइसीपी) पर पहुँचें। विराट नगर - जोगबनी में भी पहुंच सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रकिया 26 मई, 2020 को शुरू की गई थी। जो 30 जून, 2020 को समाप्त होने की उम्मीद है।बताया गया है कि शुरुआती सप्ताह क...
विवाहित महिला का फंदे से झूलता शव बरामद ,ससुर हिरासत में,अन्य परिजन फरार!

विवाहित महिला का फंदे से झूलता शव बरामद ,ससुर हिरासत में,अन्य परिजन फरार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।रामगढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौलिया पंचायत के रखवरिया गांव में पारिवारिक विवाद में एक 35 वर्षीय महिला रेणु देवी ने गले में फंदा डाल आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार की मध्य रात्रि घटित हुई। इस बाबत मृतका के भाई सनोज कुमार गिरी ,जो,कोटवा थाना क्षेत्र के राजपुर मठिया गांव निवासी हैं,ने रामगढ़वा थाने में आवेदन दिया है। आवेदन के आलोक में रामगढ़वा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की सुबह मृतका के ससुर देवी लाल गिरी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जबकि पति अजय गिरी व अन्य परिजन फरार हो गए हैं। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीब नौ बजे पति अजय गिरी व पत्नी रेणु देवी के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर तू तू मैं मैं हुई। उसके बाद रात में अजय गिरी घर को छोड़ कर अपने बंगले में सोने चला गया जिसके बाद महिला ने गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। घट...
चकिया रेल ब्लास्ट कांड में शामिल हार्ड कोर नक्सली रामचन्द्र महतो गिरफ्तार!

चकिया रेल ब्लास्ट कांड में शामिल हार्ड कोर नक्सली रामचन्द्र महतो गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पुलिस व एसएसबी के जॉइंट ऑपरेशन में एक बड़ी कामयाबी मिली है। एएसपी अभियान एचएस गौरव के नेतृत्व में एसटीएफ व एसएसबी की संयुक्त टीम ने कई वर्षो से फरार कुख्यात नक्सली रामचंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया है। https://youtu.be/ZgkEqiQQpEQ वर्ष 2014 में जिले के चकिया से होकर गुजरने वाली मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर हरपुर नाग रेलवे हॉल्ट के समीप हुए ट्रेन ब्लॉस्ट मामले में मोतिहारी पुलिस को उक्त नक्सली की तलाश थी। पुलिस टीम ने यह कार्रवाई जिले के नेपाल सीमावर्ती दरपा थाना क्षेत्र के पीपरा गांव में की है। छापेमारी दल में एसएसबी32 वीं बटालियन सहित एसटीएफ एवं मोतिहारी पुलिस के अधिकारी भी शामिल थे। गिरफ्तार कुख्यात नक्सली से पुलिस टीम पुछताछ में जुटी है। उक्त नक्सली की गिरफ्तारी के बाद कई कांडों का खुलासा होने की संभावना बढ़ गई...
पुलिस ने भारी मात्रा में आर्म्स के साथ आइसा छात्र नेता समेत 11 को दबोचा,जांच शुरू!

पुलिस ने भारी मात्रा में आर्म्स के साथ आइसा छात्र नेता समेत 11 को दबोचा,जांच शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।पूर्वी चंपारण जिला के सीमाई क्षेत्र अंतर्गत घोड़ासहन में गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी में भारी मात्रा में आर्म्स के साथ आईसा छात्र नेता मणिभूषण कुशवाहा समेत 11सन्दिग्ध लोगो को गिरफ्तार किया है।इस दौरान घर से पुलिस ने तीन पिस्टल, दो कट्टा, इकतीस जिंदा कारतूस,सात मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।घोड़ासहन पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आईसा छात्र नेता के घर कुछ संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े हरकत में है।इसके बाद घोड़ासहन पुलिस ने टीम बनाकर आईसा छात्र नेता के घर छापेमारी की। जहां से पुलिस ने हथियारों के साथ ग्यारह व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।और जल्द ही इनके योजना व उद्देश्य का भंडाफोड़ करेगी। ...
टीसीसी ने टायर व ठेला से माल ढुलाई में अवरोध पर बीरगंज कस्टम व उद्योग वाणिज्य संघ का किया ध्यानाकर्षण

टीसीसी ने टायर व ठेला से माल ढुलाई में अवरोध पर बीरगंज कस्टम व उद्योग वाणिज्य संघ का किया ध्यानाकर्षण

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नेपाल के लिए माल ढुलाई में टायर व ठेला पर प्रतिबंध से नाराजगी, आंदोलन की तैयारी रक्सौल।(vor desk)।कोरोना काल मे नेपाल का रवैया बदला हुआ है।उन्हें टायर गाड़ी में भी कोरोना दिख रहा है,सो उन्होंने इस पर रोक लगा रखा है।अब ठेला में भी उन्हें कोरोना दिख रहा है।लिहाजा,टायर गाड़ी व ठेला चला कर जीवन जीने वाले लोग परेशान है और आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।इसकी तैयारी भी शुरू है।इधर,इनके दुख दर्द और समान ढुलाई की समस्या को देखते हुए रक्सौल टेक्सटाइल चैम्बर ऑफ कॉमर्स भी इनके समर्थन में उतर आया है।टीसीसी के अध्यक्ष अरुण कुमार व सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से नेपाल के बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष को एक पत्र लिख कर नेपाली कस्टम (भंसार), बीरगंज के चीफ द्वारा टायर गाड़ी व ठेला पर प्रतिबंध लगाने के संबंध होने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए सहयोग मांगा है।साथ ही पहल की मांग की...
नेपाल के विवादित नक्शे को राष्ट्रपति विधा देवी भंडारी की मंजूरी,भारत की आपत्ति को किया नजरंदाज!

नेपाल के विवादित नक्शे को राष्ट्रपति विधा देवी भंडारी की मंजूरी,भारत की आपत्ति को किया नजरंदाज!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।( vor desk )।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ऐतिहासिक रोटी-बेटी के संबंधों का हवाला देने के बावजूद चीन की गोद में खेल रहे नेपाल के विवादित नक्शे को गुरुवार को ही राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने मंजूरी प्रदान कर दी. इसके पहले गुरुवार को ही नेपाल के उच्च सदन ने संविधान संशोधन विधेयक को बहुमत से पारित कर दिया था. अब नए कानून के तहत नेपाल उत्तराखंड के भारतीय इलाकों में अपना वैधानिक दावा कर रहा है. हालांकि भारत पहले ही कह चुका है कि नेपाल-भारत को सभी तरह के विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत के मंच पर आना ही होगा. भारत शुरुआत से ही नेपाल के इस एकतरफा कार्रवाई को बिना किसी ऐतिहासिक सााक्ष्य के एकतरफा कार्रवाई बताया आया है. नक्शे को आज ही उच्च सदन ने दी थी मंजूरीनेपाल की संसद के उच्‍च सदन नेशनल असेंबली ने देश के विवादित राजनीतिक नक्शे को मंजूरी देने के दौरान सत्‍ताधारी नेपाल कम्‍युन...
नेपाल की संसद के उच्च सदन नेशनल असेंबली में भी विवादित नक्शा पास, विरोध में एक भी नहीं डला वोट

नेपाल की संसद के उच्च सदन नेशनल असेंबली में भी विवादित नक्शा पास, विरोध में एक भी नहीं डला वोट

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़
काठमांडू।( vor desk )।भारत की आपत्ति को दरकिनार करते हुए नेपाल की संसद के उच्च सदन नेशनल असेंबली ने देश के विवादित राजनीतिक नक्शे को लेकर गुरुवार को पेश किए गए संविधान संशोधन विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी। इस दौरान नेशनल असेंबली में सत्ताधारी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के संसदीय दल के नेता दीनानाथ शर्मा ने कहा कि भारत ने लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा पर अवैध रूप से कब्जा किया है और उसे नेपाली जमीन को लौटा देना चाहिए। नेपाल के नए नक्शे के समर्थन में नेशनल असेंबली में 57 वोट पड़े और विरोध में किसी ने वोट नहीं डाला। इस तरह से यह विधेयक सर्वसम्मति से नेशनल असेंबली से पारित हो गया। नेशनल असेंबली में वोटिंग के दौरान संसद में विपक्षी नेपाली कांग्रेस और जनता समाजवादी पार्टी नेपाल ने संविधान की तीसरी अनुसूची में संशोधन से संबंधित सरकार के विधेयक का समर्थन किया। 395 व...
चीन से लड़ते हुए हंसते हंसते शहीद हुए भारतीय सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि,याद में ‘एक दिया शहीदों के नाम’ अर्पित!

चीन से लड़ते हुए हंसते हंसते शहीद हुए भारतीय सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि,याद में ‘एक दिया शहीदों के नाम’ अर्पित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।'किसी गजरे की ख़ुशबू को महकता छोड़ के आया हूँ,मेरी नन्ही से चिड़िया को चहकता छोड़ के आया हूँ,मुझे छाती से अपनी तू लगा लेना ऐ भारत माँ,मैं अपनी माँ की बाहों को तरसता छोड़ के आया हूँ……..!"चीनी सेना से लड़ते हुए लद्दाख़ के गलवान घाटी में कुछ इन्ही मनोभाव के साथ भारतीय सैनिक शहीद हो गए।इस शहादत की सूची में बिहार के रहने वाले सैनिक भी शामिल हैं।जिनको याद कर सभी की आंखे नम हैं।वहीं, क्षेत्र में चीन की कायरता को ले कर गहरा आक्रोश है। इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल इकाई ने शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक दिया शहीदों के नाम अर्पित किया और कहा कि बलिदान व्यर्थ नही जाएगा। परिषद के एसडीएफ जिला प्रमुख प्रशांत कुमार ने कहा कि चीन ने धोखे से हमारे सैनिकों को मारा है।लेकिन,उसके धूर्तता का कड़ा जवाब मिला है।आगे उसे ऐसा सबक मि...
रामगढ़वा के पटनी गांव में एक महिला की सन्दिग्ध स्थिति में जल कर मौत!

रामगढ़वा के पटनी गांव में एक महिला की सन्दिग्ध स्थिति में जल कर मौत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।( vor desk )।रामगढ़वा थाना क्षेत्र के पटनी गांव में एक महिला की आग से झुलसकर मौत हो गई। आग कैसे लगी इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। बता दें कि रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मंगलपुर पटनी पँचायत के पटनी गांव में महिला की संदिग्ध स्थित में आग से झुलसकर मौत हो गई । बता दें कि आग से झुलसने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया,मगर रास्ते में ही मौत हो गई । पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। ...
शादी के बाद पत्नी ने ठुकराया,निराश युवक ने गले मे फंदा डाल कर ली आत्महत्या !

शादी के बाद पत्नी ने ठुकराया,निराश युवक ने गले मे फंदा डाल कर ली आत्महत्या !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।अनुमंडल के छौड़ादानों प्रखंड क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक ने गले में फंदा डाल आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह अर्द्धविक्षिप्त हो चुका था, शादी के बाद पत्नी ने उसे ठुकरा दिया था, इसके बाद से वह अवसादग्रस्त रहता था। बताया गया है कि घटना दरपा थाना के बैकुंठधाम की है। मंगलवार की रात युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिछले सात-आठ महीने से डिस्प्रेशन का था शिकार। वह घर पर अकेला ही रहता था। उसके पिता एवं भाई सभी कई साल से पंजाब में रह रहे हैं, जिन्हें सूचना दे दी गई है। वैसे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!