नेपाल ने बीरगंज समेत भारत-चीन के 30 बॉर्डर को सशर्त खोला,भारतीय नागरिकों को करना होगा नियमों का अनुपालन!
बीरगंज।( vor desk )।नेपाल सरकार ने बीरगंज सहित 30 बॉर्डर पर सशर्त आवाजाही के लिए खोल दिया है।पिछले 24 मार्च से भारत नेपाल बॉर्डर को कोरोना के कारण बन्द था।
जिसमे भारत ने अक्टूबर 2020 में अपने बॉर्डर खोल दिये थे।अब नेपाल ने भी 30 बॉर्डर को खोलने के लिए सर्कुलर जारी कर दिया है।जिसमे कोविड नियमो के अनुपालन,स्वास्थ्य जांच व इंट्री कराने के बाद ही भारतीय नागरिकों को आवाजाही की अनुमति दी गई है।हालांकि,अभी भी दुविधा कायम है।क्योंकि,नेपाल सीमा क्षेत्र के अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।उनका साफ कहना है कि अभी तक कोई पत्र प्राप्त नही हुआ है।जब तक पत्र व निर्देश नही मिल जाते,कुछ भी कहना जल्द बाजी होगी।
जारी सर्कुलर के तहत नेपाली नागरिको को निर्बाध आवाजाही की अनुमति होगी।विशेष नियम व शर्त के साथ भारतीय नागरिको आवाजाही की छूट दी गई है।लेकिन, तीसरे देश के नागरिको को ...









