नेकपा प्रचंड -माधव गुट के नेपाल बन्द से जन जीवन रहा अस्त व्यस्त,जनकपुर में दो पूर्व मंत्री समेत दर्जनों जख्मी!
बीरगंज।(नेपाल )।( vor desk )।सियासी संकट से जूझ रहे नेपाल में इन दिनों संसद भंग होने से लगातार विरोध प्रदर्शन जारी हैं। इस बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के द्वारा संसद विघटन व संवैधानिक निकाय में नियुक्ति फैसले के खिलाफ नेपाल की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के पुष्प कमल दहल प्रचंड धड़े द्वारा आज चार फरवरी को ओली सरकार के विरोध में आहूत देशव्यापी हड़ताल का व्यापक असर दिखा। इस दौरान परिवहन सेवाएं, बाजार और शिक्षण संस्थान पूरी बंद रहे।
रक्सौल सीमा से लगे बीरगंज में नेकपा ( प्रचंड-माधव गुट) ने विरोध प्रदर्शन के साथ प्रधानमंत्री केपी ओली के खिलाफ खूब नारेबाजी की।टायर फूंके।सड़क अवरुध्द किये,बाजार बंद कराया।यही स्थिति बारा जिला मुख्यालय कलैया की रही।
इस दौरान बीरगंज पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में पार्टी के बीरगंज महानगर कमिटी के अध्यक्ष रहबर अंसारी समेत 31 नेताओं -कार्यकर...









