बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय ने किया डंकन हॉस्पिटल व पीएचसी कोविड सेंटर का निरीक्षण!
रक्सौल ।( vor desk )।पूर्वी चम्पारण के रक्सौल में कोरोना से संक्रमित मरीजों के लिए सरकार द्वारा मुहैया कराए गए संसाधनों और सुविधाओं का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने जायजा लिया और निरिक्षण करते हुए बहूत सारे समस्यात्तमक बिन्दुओ पर निर्देशित किया।डंकन हॉस्पिटल में प्रबन्धन व अधिकारियो के साथ एक समीक्षा बैठक की।आवश्यक निर्देश के साथ हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं,डंकन प्रशासन को उनके अच्छे कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया और सभी मरीजों का बेहतर से बेहतर इलाज को ले कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बताया गया कि लॉकडाउन के नियमों के कारण तय किए गए निर्धारित समय के अनुसार सबसे पहले डॉक्टर जयसवाल और विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा अधिकारियों संग बिहार सरकार द्वारा स्थापित किए गए डेडीकेटेड कोविड केयर सेंटर डंकन अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संक्रमित मरीजों के लिए की गई...









