रक्सौल में लॉक डाउन का हाल हुआ बेहाल:बाजार में घट रही दूरी…कहीं कर न दे अपनो से दूर!
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना महामारी ने हजारों जिंदगियों को लील लिया।कोरोना संक्रमण के दुसरीं लहर में रक्सौल में भी दर्जन भर से ज्यादा मौत की सूचना है ।महामारी की विभीषिका से बचाव की दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम भी उठाए हैं।
इसमें एक काफी सराहनीय प्रयास कोरोना चेन को तोड़ने की दिशा में लॉकडाउन की घोषणा शामिल है।लेकिन इस लॉकडाउन के बीच हर दिन मात्र 4 घंटे की छूट ने एक नई मुसीबत को जन्म दे दिया है। बाजारों की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महामारी को थोक में घरों की दहलीज तक पहुंचाने अघोषित प्रयास है।सुबह के सात बजे से बाजार खुलते ही सब्जी मंडी वाली भीड़ जमा हो जा रही है।इससे व्यवसायी व ग्राहक दोनो ही खतरे में हैं,जो पूरे समाज को असुरक्षित बना रही है।इससे भी बड़ी बात यह है कि महिलाएं व बच्चे भी बाजार में बेपरवाह घूम रहे हैं।
यह अलग बात है कि लोग संक्र...









