ट्रक से डेढ़ क्विंटल गांजा सहित आदापुर के हरपुर निवासी समेत दो गिरफ़्तार
सुगौली।(vor desk)।नेपाल से इन दिनों मादक पदार्थ की तस्करी तेज हो चली है।इसका उद्भेदन तब हुआ,जब सुगौली पुलिस द्वारा एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। इस मामले में दो लोगो को भी गिरफ्तार किया है। जिंसमे एक आदापुर के हरपुर का युवक भी शामिल है।
मिली जानकारी के मुताबिक,सुगौली पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सुचना के आधार पर अभियान चला कर ट्रक को नियंत्रण में लिया।ट्रक में भारी मात्रा में गांजा लदा था।ट्रक छपवा स्थित चांदनी पेट्रोल पंप के पास खड़ी थी। साथ ही ट्रक के साथ दो लोगो को पकड़ा गया। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना आधार पर चांदनी पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रक की तलाशी ली गई। जिसमें एक क्विंटल इक्यावन किलो डेढ सौ ग्राम गांजा ट्रक के अंदर बने तहखाना में छुपा कर रखा था।ट्रक में बेतिया से चावल लोड कर राज्य के बाहर ले जाने की योजना बनाई गई ...









