रक्सौल :पनटोका स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में हुआ नेशनल एचीवमेंट सर्वे !
रक्सौल।( vor desk )।प्रखण्ड के पनटोका स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में नेशनल एचीवमेंट सर्वे-2021 का आयोजन किया गया।इस सर्वे में विद्यालय में अध्ययनरत 8 वे वर्ग के 30 छात्र-छात्राओं को प्रतिभागी बनाया गया।इसके लिए एनसीईआरटी व मोतिहारी डायट के प्रतिनिधियों को प्रतिनियुक्त किया गया था।बतौर प्रेक्षक रविकिरण बथौला व क्षेत्र पर्यवेक्षक यशोवर्धन की निगरानी में दो पालियों में छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन परीक्षा लिया गया।इसके लिए पहली बार ओएमआर पत्रक का इस्तेमाल हुआ।यह सर्वे राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंघान परिषद द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया गया।इसके लिए संबद्ध विद्यालयों के शिक्षकों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी थी।इन्हें गत तीन,ग्यारह व बारह नवम्बर को विद्यालय खुला रखा गया।आवश्यक तैयारियों के साथ शिक्षक व छात्र इस सर्वे में भाग लिए।सर्वे के दरम्यान विद्यालय प्रधान के साथ ही संबद्ध विषयों के ...









