रक्सौल की बेटी तृप्ति गुप्ता बनी यू.एस.ए में साइंटिस्ट,मिल रही बधाई!
रक्सौल।(vor desk )।'मंज़िल उन्ही को मिलती है, जिनके सपनो में जान होती है।पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है !'इस उक्ति को सीमाई रक्सौल में रहने वाली एक लड़की ने सार्थकता दी है।जिसने शिक्षा व संसाधन के मामले में पिछड़े हुए क्षेत्र में रहने के बावजूद कुछ कर गुजरने की ठानी और अपने हौसले के बूते अमेरिका में साइंटिस्ट बन कर अपनी सफ़लता के झंडे गाड़ते हुए क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणा स्तोत्र बन गई।उसने बता दिया कि बेटियाँ बेटों से कम नही होती।
इस युवती का नाम है तृप्ति गुप्ता।जो रक्सौल के वार्ड नम्बर 12 की रहने वाली है।मूलतः प्रखण्ड के जोकियारी गांव की निवासी है।जिसने बचपन से ही साइंटिस्ट बनने का सपना देखा और इसे जिद बना कर मुकाम हासिल कर अपने को साबित कर दिखाया कि कड़ी मेहनत,जुनून,और समर्पण के साथ प्रयास करने से सफलता अवश्य मिलती है।
तृप्ति की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा रक्सौल मे...









