विधायक प्रमोद सिन्हा ने आदापुर के व्यवसायियों को दिया आश्वासन, अपराधियों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई
रक्सौल।( vor desk )।भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने आदापुर प्रखण्ड के श्यामपुर बाजार के व्यवसायियों से मुलाकात की है।उन्हें आश्वस्त किया है कि विधि व्यवस्था को बरकरार रखने की पहल होगी।अपराध व अपराधियों को पनपने नही दिया जाएगा।
विगत एक सप्ताह के भीतर दो व्यवसायियों के साथ तीन बार आपराधिक घटना के बाद बुधवार को विरोध प्रदर्शन हुआ था।जिसके बाद श्री सिन्हा ने श्यामपुर बाजार पहुंच कर पीड़ित व्यवसाईयों का दुःख दर्द बांटा।इस दौरान व्यवसायियों ने जोर दार ढंग से मांग किया कि अपराधियों की गिरफ्तारी हो।समुचित व नियमित गश्त की व्यवस्था हो।लापरवाह व अपराधियों को संरक्षण देने वालो के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई हो,चाहे वह पुलिस अधिकारी ही क्यों न हो।
गौरतलब है कि स्वर्ण व्यवसायी राकेश कुमार और किराना दुकान व्यवसायी भोला साह से बदमाशों ने लूट और फिरौती मांगने का प्रयास किया थ...









