मुहर्रम पर्व को ले कर रक्सौल थाना में शांति-समिति की बैठक, ,थानाध्यक्ष ने कहा-डीजे बजाने पर रहेगी रोक, उपद्रवियों पर होगी कारवाई!
रक्सौल।(vor desk )।मुहर्रम पर्व को लेकर रक्सौल थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता नव पदस्थापित थानाध्यक्ष निरज कुमार पासवान ने की।बैठक में थानाध्यक्ष श्री पासवान ने मुहर्रम के तजिया जुलूस के दौरान शांति -सौहार्द बनाये रखने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपद्रवी तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जायेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मौके पर डीजे बजाना पूर्णरुप से प्रतिबंधित रहेगा। ऐसा करते पकड़े जाने पर अखाड़ा के लाइसेंसधारियों के साथ डीजे संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।बैठक में जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों ने रक्सौल में नशा कारोबार व मेन रोड मे जाम के मुद्दे पर ध्यानाकर्षण कराया,जिसको ले कर सहीत कई थानाध्यक्ष ने इस बारे में उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।
मौ...









