रक्सौल में धूम धाम से मनी हनुमान जयंती, भजन संध्या, ज्योति व हनुमान आराधना का आयोजन
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल स्थित एम्बेसी हनुमान मन्दिर,आबकारी हनुमान मंदिर ,तुमड़िया टोला मन्दिर सहित शहर के सभी मंदिरों पर शनिवार की सुबह से ही लोग दर्शन व पूजन अर्चना के लिए पहुंच गए। मंदिरों व हनुमानजी की प्रतिमाओं को सजाने का काम भी पिछले दो दिन से चल रहा था। चूंकि शनिवार को ही जन्मोत्सव था। इसलिए भी मंदिरों पर अधिक श्रद्धालु पहुंचे। सुबह सबसे पहले हनुमानजी की आरती व पूजा की गई। साथ ही हर मंदिर पर हनुमान जी को जो चीजें अधिक पसंद आती हैं, उनका भाेग लगाया गया और प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं के बीच में वितरण किया गया।
हनुमान जयंती के अवसर पर एम्बेसी के अतिथि गृह में अवस्थित एक मात्र दक्षिण मुखी हनुमान मन्दिर को बैलून आदि से दुल्हन की तरह सजाया गया। वैदिक मंत्र्त्रोचार के साथ ही मंदिर के पुजारी अजय उपाध्याय के नेतृत्व में भक्त जनों द्वारा सामूहिक रुप से केक काट गया हैप्...









