रमज़ान के आख़िरी जुम्मा अलविदा की नमाज़ की गई अदा, मस्जिदों से दी गई एकता, भाईचारा, सादगी,अमन और सब्र का पैग़ाम!
रक्सौल।( vor desk )।रमजान उल मुबारक के पाक महीने के अंतिम जुम्मे को अलविदा की नमाज अदा की गई।रक्सौल स्थित बड़ी मस्जिद के अलावे अनुमण्डल भर के विभिन्न मस्जिदों पर इस्लाम धर्मावलंबियों ने नमाज अदा किया।इस अवसर पर प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्था के मद्देनजर मुकम्मल तैयारी की थी ,ताकि शांति,सौहार्द के वातावरण में अलविदा की नमाज अदा की जाए।
काठमांडू-दिल्ली को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राज मार्ग संख्या 28 ए पर बड़ी संख्या में रोजेदार लोगों ने नमाज अदा की।
शहर के मुख्य पथ स्थित बड़ी मस्जिद के आगे प्रशासन ने साफ सफाई के साथ ट्रैफिक प्रबंध के साथ सुरक्षा इंतजाम किए थे।नगर परिषद के कार्यपालक दण्डाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह,बीडीओ सन्दीप सौरभ,सीओ विजय कुमार,इंस्पेक्टर शशि भूषण ठाकुर इस मौके पर मुस्तैद रहे।
पिछले 2020 से 2022 के पहले तक के बीच रमजान में मस्जिद के द...









