Sunday, November 8

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्सौल एसडीओ रवि कांत सिन्हा ने किया पद भार ग्रहण, कहा रक्सौल का होगा सर्वांगीण विकास,विधि व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता!’

रक्सौल एसडीओ रवि कांत सिन्हा ने किया पद भार ग्रहण, कहा रक्सौल का होगा सर्वांगीण विकास,विधि व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता!’

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) रक्सौल में नव पदस्थापित एसडीओ रविकांत सिन्हा ने सोमवार को पद भार ग्रहण कर लिया।इस मौके पर उन्हें बुके दे कर स्वागत किया गया।मौके पर निवर्तमान एसडीयो सुश्री आरती मौजूद रही। योगदान करने के बाद उन्होंने कहा कि रक्सौल अनुमंडल में विधि व्यवस्था कायम रखने के साथ शांति सौहार्द बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि रक्सौल का सर्वांगीण विकास किया जाएगा।सरकार के योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। बॉर्डर डेवेलपमेंट स्कीम के तहत सीमावर्ती क्षेत्र के विकास की पहल होगी। सरकारी कार्यों में भ्रष्टाचार और लापरवाही हरगिज बर्दाश्त नही की जायेगी। मौके पर अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन कुमार, सीडीपीओ रीमा कुमारी समेत अनुमंडल कार्यालय के अधिकारी- कर्मी मौजूद रहे। बता दे कि तेज तर्रार अधिकारी माने जाने वाले श्री सिन्हा इससे पहले भागलपुर में ड...
रक्सौल एसडीएम सुश्री आरती को दी गई भावभीनी विदाई

रक्सौल एसडीएम सुश्री आरती को दी गई भावभीनी विदाई

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल की निवर्तमान एसडीएम सुश्री आरती के स्थानांतरण के अवसर पर सोमवार को उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। अब वे गया में वरीय उप समाहर्त्ता का पदभार संभालेंगी। उन्हें दोशाला, पुष्पगुच्छ और पशुपतिनाथ मंदिर का प्रतीक चिह्न देकर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार एवं ब्रांड एम्बेसडर प्रो. (डॉ.) स्वयंभू शलभ ने संयुक्त रूप से उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट किया। इस मौके पर डॉ. मनीष कुमार ने कहा कि सरकारी सेवा में अधिकारियों का ट्रांसफर प्रोमोशन एक सामान्य प्रक्रिया है लेकिन कुछ अधिकारी अपनी कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा के बदौलत जनमानस के बीच अपनी गहरी पहचान छोड़ जाते हैं। रक्सौल की निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी उनमें एक हैं। उनके मार्गदर्शन में बहुत कुछ सीखने को मिला। हम उम्मीद करते हैं वे जहाँ भी रहेंगी अपनी कार्यकुशलता के बदौलत नए की...
डॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह तीसरी बार बने भारत विकास परिषद  की रक्सौल इकाई के अध्यक्ष

डॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह तीसरी बार बने भारत विकास परिषद की रक्सौल इकाई के अध्यक्ष

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*लगातार तीसरी बार डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह चुने गए परिषद के अध्यक्ष*उमेश सिकारिया को सचिव तो कमल मस्करा ( सीए) वित्त सचिव का मिला दायित्व रक्सौल।(vor desk)। शहर के आर्यसमाज रोड स्थित मस्करा कॉम्प्लेक्स में भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल के दायित्वधारियों एवं सदस्यों का शपथग्रहण समारोह आयोजित हुआ । बैठक में पूर्व से सर्वसम्मति से निर्वाचित अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह , सचिव उमेश सिकारिया और वित्त सचिव कमल मस्करा ( सीए) के अलावा सत्र 2023-24 के लिए गठित कार्यकारिणी समिति में संरक्षक भरत प्रसाद गुप्त, अवधेश सिंह, महेश अग्रवाल व विशेष आमंत्रित संरक्षक डॉ.एस.के.सिंह तथा उपाध्यक्ष विजय कुमार साह , संयुक्त सचिव नीतेश कुमार सिंह, संगठन सचिव सुनील कुमार , संस्कार संयोजक सीताराम गोयलसेवा संयोजक योगेन्द्र प्रसाद , पर्यावरण संयोजक प्रशांत कुमार सम्पर्क संयोजक सुनील कुमार तथा मीडिया...
इंडो नेपाल बॉर्डर मीटिंग में बारा जिला में होने वाले उप चुनाव को ले कर बॉर्डर सील करने का निर्णय,’हैप्पी बॉर्डर’ बनाने का संकल्प!

इंडो नेपाल बॉर्डर मीटिंग में बारा जिला में होने वाले उप चुनाव को ले कर बॉर्डर सील करने का निर्णय,’हैप्पी बॉर्डर’ बनाने का संकल्प!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल(vor desk)।सीमा समन्वय समिति की बैठक शनिवार को वीरगंज आईसीपी में हुई।जिसमे बारा जिला में 23अप्रैल को होने वाले चुनाव को निर्विधन पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए 72घंटे के लिए बॉर्डर सील करने का निर्णय हुआ।अधिकारियों ने बताया कि इसके तहत पूर्वी चंपारण सीमा से लगे केवल बारा जिला का ही बॉर्डर सील होगा।परसा जिला के जिलाधिकारी हीरा प्रसाद रेगमी की अध्यक्षता में हुई बैठक मे क्रॉस बॉर्डर क्राइम,स्मगलिंग,ज्वाइंट पेट्रोलिंग करने, नो मैन्स लैंड को अतिक्रमण मुक्त करने ,आपसी सहयोग समन्वय पर चर्चा हुई और मिल जुल कर बॉर्डर पर शांति सुरक्षा के लिए काम करने का संकल्प लिया गया। इधर, सीमावर्ती क्षेत्र में आम लोगों व व्यापारियों की समस्याओं के निदान को लेकर सीमा क्षेत्र के अधिकारियों के साथ गहन चर्चा हुई।जिसमे इंडो नेपाल बॉर्डर को 'हैप्पी बॉर्डर' बनाने का संकल्प लिया गया।इस बैठक में रक्सौल एयर पोर्...
‘कोरोना’ के शिकार रक्सौल पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के मामले में एमपी डॉ0 संजय जायसवाल की डॉक्टरी फेल, ट्रेन को मोतिहारी ‘रेफर’ किए जाने पर फूटा गुस्सा

‘कोरोना’ के शिकार रक्सौल पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के मामले में एमपी डॉ0 संजय जायसवाल की डॉक्टरी फेल, ट्रेन को मोतिहारी ‘रेफर’ किए जाने पर फूटा गुस्सा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर भाजपा सांसद का हुआ पुतला दहन रक्सौल।(vor desk)। कोरोना काल में सभी ट्रेन बंद हुई, इसमें रक्सौल से पाटलिपुत्र तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी थी।जो सुबह के साढ़े पांच बजे रक्सौल के रास्ते खुल कर भाया सुगौली चलती थी।यही ट्रेन रात्रि में लौटती थी। कोरोना काल के बाद स्थिति सामान्य होने पर अन्य ट्रेनें चलाई गई,लेकिन,इंटर सिटी को 'कोरोना' पकड़ लिया,शायद यही कारण है कि वह दुबारा दिखी ही नहीं। इंटर सिटी के कोरोना होने के बाद से यहां के लोग जद्दोजहद करते रहे,रेलवे की बहनबाजी जारी रही। 'आइसोलेट' किए गए इंटर सिटी के लिए परफेक्ट डॉक्टरी की जरूरत थी। रक्सौल पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र में है। जहां के सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल हैं। जो खुद डॉक्टर हैं।राजनीति हो या चिकित्सा ,दोनो में उन्हें महारत है।लेकिन,यहां उनकी डॉक्टरी फेल हो गई। मोतिहारी से 15 अप्...
वीरगंज नाइट मार्केट में नेपाल के नव वर्ष पर धमाल, भव्य शुभारंभ पर मेयर राजेश मान सिंह ने कहा-‘ वीरगंज बनेगा टूरिस्ट और ट्रेड हब’ !

वीरगंज नाइट मार्केट में नेपाल के नव वर्ष पर धमाल, भव्य शुभारंभ पर मेयर राजेश मान सिंह ने कहा-‘ वीरगंज बनेगा टूरिस्ट और ट्रेड हब’ !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
तीन दिवसीय वीरगंज नाइट बाजार का हुआ शुभारंभ, 15अप्रैल की रात तक 24 घंटे खुला रहेगा बॉर्डर रक्सौल।(vor desk)।बीरगंज महानगर पालिका  के द्वारा नेपाल के नव वर्ष के उपलक्ष्य में 13 से 15अप्रैल तक आयोजित त्रिदिवसीय वीरगंज नाइट बाजार का गुरुवार की संध्या एक कार्यक्रम के बीच वीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह ,पूर्व वन मंत्री सह परसा जिला के क्षेत्र संख्या 1के सांसद प्रदीप यादव,डिप्टी मेयर इम्तियाज आलम,वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल पटवारी आदि ने गुब्बारा उड़ा कर किया।उद्घाटन के मौके पर वीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह ने कहा कि यह वीरगंज समेत सीमा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक आयोजन है।हम चाहते हैं कि भारतीय ग्राहक बेधड़क वीरगंज आए जाएं और खरीददारी कर सकें। वीरगंज को हम टूरिष्ट हब के साथ ट्रेड हब बनाना चाहते हैं,जो बीरगंज की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा और गतिशील बनाएगा। वहीं,...
अंबेडकर ज्ञान मंच के तत्वाधान में मनी भारत रत्न बाबा साहब की 132 वीं जयंती, कटा केक-बंटी मिठाई,संविधान की रक्षा का लिया संकल्प!

अंबेडकर ज्ञान मंच के तत्वाधान में मनी भारत रत्न बाबा साहब की 132 वीं जयंती, कटा केक-बंटी मिठाई,संविधान की रक्षा का लिया संकल्प!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल,अम्बेडकर ज्ञान मंच रक्सौल के तत्वावधान में शुक्रवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब अम्बेडकर के 132वी जयंती समारोह को विश्व ज्ञान दिवस के रूप में केंद्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में मनाया गया।इस मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ मंच के संस्थापक मुनेश राम,अध्यक्ष रविंद्र कुमार, चंदकिशोर पाल, भाग्यनारायण साह,राजेंद्र राम ने अम्बेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष संयुक्त रूप से केक काट दीप प्रज्जवलित कर किया।इस दौरान संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया और बाबा साहब के विचारो को जन जन तक पहुचाने का ऐलान किया गया। मौके पर संस्थापक मुनेश राम ने बाबा साहेब कृतित्व व जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की युवा पीढ़ी को समाज में फैले नशाखोरी,दहेज प्रथा,बाल विवाह,अंधविश्वास जैसे सामाजिक कुरीतियों से खुद को मुक्त करना होगा।यही बाबा साहेब के प्रति सच्...
रक्सौल में मिला कोविड संक्रमित,नेपाल में दो  संक्रमित की मौत,अलर्ट के बीच अस्पताल में कोविड वार्ड किया गया दुरुस्त

रक्सौल में मिला कोविड संक्रमित,नेपाल में दो संक्रमित की मौत,अलर्ट के बीच अस्पताल में कोविड वार्ड किया गया दुरुस्त

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)।पूर्वी चंपारण में कोविड संक्रमण बढ़ने लगा है।गुरुवार को रक्सौल में एक कोविड संक्रमित मिला है। रक्सौल अनुमंडल में कोविड संक्रमित की संख्या 3हो गई है,क्योंकि इससे पहले छोड़ा दानों में दो लोगों के कोविड संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।इस तरह पूर्वी चंपारण में कुल एक्टिव केश की संख्या 8पहुंच गई है।इसको ले कर सिविल सर्जन डॉक्टर अंजनी कुमार सिंह ने सावधानी बरतने और जिले के सभी सरकारी हॉस्पिटल को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।वहीं, रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन कुमार ने बताया कि गुरुवार को रक्सौल बाजार के एक व्यक्ति में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई है। उधर,,नेपाल में लगातार बढ़ रहे कोविड संक्रमण के मामले को देखते हुए रक्सौल बॉर्डर के आईसीपी और रेलवे स्टेशन पर कोविड जांच बढ़ा दिया गया है।अस्पताल में भी क...
दोस्तो के साथ नेपाल की सैर करना पड़ा महंगा, बिहार के चार लोगों की हुई मौत,एक गंभीर घायल

दोस्तो के साथ नेपाल की सैर करना पड़ा महंगा, बिहार के चार लोगों की हुई मौत,एक गंभीर घायल

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
जनकपुर से काठमांडू जाने के क्रम में नेपाल के बीपी राज्यमार्ग में दुर्घटना वीरगंज,नेपाल।(vor desk)।नेपाल के बीपी राजमार्ग के  सिन्धुलीमाडी–खुर्कोट  सड़क खण्डअन्तर्गत कमलामाई नगरपालिका वार्ड 3 के  सोलाभन्ज्याङ के पास  बुधबार  सुबह कार दुर्घटना में बिहार के समस्तीपुर निवासी चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य गंभीर घायल हो गया,जिसका इलाज चल रहा है।   मिली जानकारी के मुताबिक,बी आर06 डीडी 0687 भारतीय नम्बर की कार  सडक से करीब  पाँच सौ  मिटर नीचे खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार पर सवार तीन लोगों की घटना स्थल और एक का   सिन्धुली अस्पतालम में मौत हो गई है। जबकि कार में कुल पाच लोग सवार थे,एक का इलाज अस्पताल में चल रहा है।सिन्धुली  एसपी राजकुमार सिलवाल ने इसकी पुष्टि की हैऔर बताया की ये काठमांडू की ओर जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई ,शव की पहचान हो गई है और शव को उनके परिजनों के आ...
रक्सौल नगर परिषद के बोर्ड   की बैठक आयोजित, 83 करोड़ रुपए से अधिक का बजट पास

रक्सौल नगर परिषद के बोर्ड की बैठक आयोजित, 83 करोड़ रुपए से अधिक का बजट पास

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
* शहर में पार्क से लेकर स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए होगा कार्य रक्सौल।(vor desk) । शहर के परेउवा स्थित स्थानीय नगर परिषद कार्यालय के सभागार में बुधवार को नगर परिषद के पार्षदों के बीच साधारण बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। उक्त बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता नगर मुख्य पार्षद धुरपति देवी ने की। कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार की मौजूदगी में हुई बैठक में शहर के विकास और आगामी योजना पर चर्चा हुई।जिसमे उप मुख्य पार्षद पुष्पा देवी भी उपस्थित रही। बोर्ड की इस बैठक में स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा भी सम्मिलित हुए। उक्त बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के विकास के मद्देनजर विभिन्न प्रकार के योजनाओं के लिए कुल 83 करोड़ 45 लाख 32 हजार रूपये का बजट पास किया गया। बोर्ड की इस बैठक में इस बजट का किसी भी सदस्य के द्वारा आपत्ती दर्ज नहीं कराई गयी। उक्त बाबत बैठक के बाद मुख्य पार्षद धुरपति देवी ने कहा कि...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!