Sunday, November 8

ब्रेकिंग न्यूज़

पश्चिमी चंपारण के सांसद डॉ0 संजय जायसवाल बने लोकसभा की प्राक्कलन समिति का सभापति ,क्षेत्र में हर्ष!

पश्चिमी चंपारण के सांसद डॉ0 संजय जायसवाल बने लोकसभा की प्राक्कलन समिति का सभापति ,क्षेत्र में हर्ष!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।vor desk।पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र के लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा बिहार प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल को लोकसभा की प्राक्कलन समिति ( Estimate committee) का सभापति नियुक्त किया गया है।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने इस कमेटी के सदस्यों समेत सभापति का मनोयन किया है।जो 1मई 2023 से 30अप्रैल 2024तक के लिए यानी एक वर्ष के लिए है। सभापति नियुक्त किए जाने पर सांसद डॉक्टर जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मालोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि उन्हें जो दायित्व मिला है,उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा। इधर,उन्हे प्राकल्लन समिति का सभापति नियुक्त किए जाने से क्षेत्र में हर्ष है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। ...
सीमा क्षेत्र में लगातार डकैती की घटना बिहार सरकार की विफलता,गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा आंदोलन: एमपी डॉ0, संजय जायसवाल

सीमा क्षेत्र में लगातार डकैती की घटना बिहार सरकार की विफलता,गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा आंदोलन: एमपी डॉ0, संजय जायसवाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
भेलाही में सांसद से लोगों ने की एसएसबी की शिकायत,बटालियन बदलने की उठी मांग * रक्सौल के भेलाही और महदेवा में डकैती कांड के पीड़ित व्यवसायी से मिले सांसद व विधायक रक्सौल(vor desk)। पश्चिम चंपारण के सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने भेलाही और महदेवा में पिछले दिनों भीषण डकैती की घटना के शिकार पीड़ितों से मिले और सांत्वना दी। इस दौरान सांसद संजय जायसवाल ने सीमा क्षेत्र में लगातार डकैती की घटना को बिहार सरकार और बिहार पुलिस प्रशासन की विफलता बताते हुए डिप्टी सीएम तेजस्वी सहित बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाए । कहा कि नीतीश सरकार ने आनंद मोहन की आड़ में 26 राजिस्टर्ड अपराधियो को छोड़ा है।जिससे सीमा क्षेत्र में ऐसी स्थिति पैदा हुई है।भाजपा द्वारा आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में विगत 15दिन में मोतिहारी में चार डकैती पर सांसद ने कहा की तेजस्वी ने दस लाख रोजगार ...
आजादी का अमृत महोत्सव: नेपाल के भारतीय महावाणिज्य दूतावास में भारतीय नागरिकों की समस्या समाधान कार्यक्रम आयोजित

आजादी का अमृत महोत्सव: नेपाल के भारतीय महावाणिज्य दूतावास में भारतीय नागरिकों की समस्या समाधान कार्यक्रम आयोजित

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) । आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत नेपाल के बीरगंज स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा दूतावास परिसर में  भारतीय नागरिकों के शिकायत और समस्या के निदान हेतु ओपन हाउस फॉर कांसुलर ग्रीवांसेज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेपाल में बसने वाले पीड़ित भारतीय नागरिकों की समस्या सुन कर समाधान किया गया। जिसमें खालिद कंप्यूटर ट्रेडर्स, ज्योतिलिंग गोल्ड सिल्वर एंड रिफाइंड सेंटर, यूनिक फार्म, राधिका ट्रेडर्स, वीणा सती पेपर्स एंड स्टेशनरी प्रोडक्ट्स, इरशाद श्रमिक सेवा प्रा. लि., जोन डिरे, विवेक ऑटोमोबाइल प्रा. लि. सहित बारा जिला में रहने वाले नागरिकों ने वाणिज्य दूतावास रजिस्ट्रेसन एवं रजिस्ट्रेशन नवीकरण संबंधी संबोधन किया गया। वही अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी संपर्क करने की बात कही गई।बताया गया कि अगला ओपन हाऊस  अंतिम शनिवार 27मई 2023 को आयोजित होगा।इस मौके पर वा...
डकैती निरोधक दल लगातार कर रही छापेमारी,नेपाल के पर्सा जिला के इटियाही से बरामद हुई लूटी हुई सामग्री का अंश !

डकैती निरोधक दल लगातार कर रही छापेमारी,नेपाल के पर्सा जिला के इटियाही से बरामद हुई लूटी हुई सामग्री का अंश !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)। बिहार नेपाल सीमा के भेलाही,महदेवा और घोड़ासहन में भीषण डकैती की घटना के बाद बिहार सीएम हाउस गंभीर है। चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी इसकी मॉनिटरिंग में हैं।जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है और लगातार छापेमारी में जुटी हुई है।डकैती निरोधक दल सक्रिय हो गई है।बेतिया रेंज के डीआईजी जयकांत प्रसाद खुद मामले को देख रहे हैं। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के देख रेख में छापेमारी जारी है।पुलिस महकमा नेपाल पुलिस प्रशासन के संपर्क में है और ज्वाइंट ऑपरेशन की योजना है।वहीं,इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी मुख्यालय से भी संपर्क साधा गया है और बॉर्डर की सुरक्षा को दुरुस्त एवं चौकस बनाने पर बल है।इधर भेलाही ओपी समेत अन्य सीमावर्ती पुलिस थाना , ओपी को अत्याधुनिक आर्म्स और सुविधा से लैस बनाने पर काम शुरू हो गया है।इसी कड़ी में भेलाही ओपी को इंसास रायफल उपलब्ध कराया गया है। भेलाही में डकै...
भेलाही में कच्छा बनियान गैंग के डकैती का  सीसीटीवी फुटेज आया सामने, एसपी ने गठित किया डकैती निरोधक दल,बरामद बम किया गया निष्क्रिय

भेलाही में कच्छा बनियान गैंग के डकैती का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, एसपी ने गठित किया डकैती निरोधक दल,बरामद बम किया गया निष्क्रिय

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*,भेलाही में पुलिस ने बरामद किया बम के अवशेष,कारतूस,गैस कटर,सिलेंडर आदि,जांच जारी *महदेवा स्थित पोखरा में बरामद बम को मुजफ्फरपुर से पहुंचे बम डिस्पोजल दस्ता ने किया डिस्पोजरक्सौल।(vor desk)। वर्ष 2001-2002में सीमा क्षेत्र में नेपाली डकैतो के वारदातो और अपहरण की घटनाओं पर तब अंकुश लग गई थी,जब भारत नेपाल सीमा पर अटल सरकार ने एस एस बी की तैनाती की थी।इस बार जब कच्चा बनियान गिरोह का आतंक सीमा क्षेत्र में बढ़ा है और लगातार डकैती हो रही है,ऐसे में एसएसबी की अकर्मण्यता और विफलता चर्चा का विषय बन गई है।ग्रामीण बीस पच्चीस वर्ष पहले की डकैती के दहशत और इसके बचने के लिए रात जग्गा की कहानी को सुना रहे हैं और उसे याद कर एक बार फिर सिहर रहे हैं कि पता नही अगला निशाना कौन हो..! इधर,बिहार पुलिस ने इस डकैती की वारदात को चुनौती के रूप में लिया है।पूर्वी चंपारण के एसपी कांतेष कुमार मिश...
भेलाही में ‘कच्छा बनियान गैंग’ने व्यापारी के घर फिर की भीषण डकैती,पुलिस से मुठभेड़ के बीच डकैत नेपाल फरार!

भेलाही में ‘कच्छा बनियान गैंग’ने व्यापारी के घर फिर की भीषण डकैती,पुलिस से मुठभेड़ के बीच डकैत नेपाल फरार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*नेपाल सीमा से कोई एक किलो मीटर की दूरी पर है भेलाही बाजार,डकैती के बाद डकैत भाग निकले नेपाल रक्सौल।(vor desk)।बिहार पुलिस को चुनौती देते हुए नेपाल सीमा पर अवस्थित रक्सौल प्रखंड के भेलाही बाजार में व्यवसाई धनंजय गुप्ता के यहां कच्छा बनियान गैंग ने बुधवार की देर रात्रि करीब 1बजे भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया।इस दौरान करीब पन्द्रह लाख रुपए नकदी समेत स्वर्ण ,चांदी के आभूषण और घर के कीमती सामानों के साथ 50 लाख से ज्यादा की संपति लूट ली।डकैत 50से ज्यादा की संख्या में हथियार बंद थे और कच्छा बनियान पहने थे।डकैती की सूचना पर पहुंची भेलाही ओपी पुलिस टीम ने  जब मोर्चा संभाला तो दोहरा भिड़ंत हो गई। डकैतो ने बम बारी और फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने भी जबाबी करवाई करते हुए करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग की।लेकिन,डकैत घर के दिवालो और पेड़ की ओट में छुप कर बम विस्फोट और फायरिंग करते रहे और फिर ...
सीएम नीतीश ने सीमावर्ती रक्सौल में जिस महादेवा पोखरा का किया था दीदार,उसी पोखरा में मिला एक झोला बम!

सीएम नीतीश ने सीमावर्ती रक्सौल में जिस महादेवा पोखरा का किया था दीदार,उसी पोखरा में मिला एक झोला बम!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*डकैती करने आए गिरोह की इलाके को दहलाने की थी योजना,उन्हीं के द्वारा बम छुपा कर रखने की आशंका *बम मिलने की सूचना पर एसएसबी के अधिकारियों को झेलना पड़ा आक्रोश रक्सौल । (Vor desk)।सीमावर्ती रक्सौल के नोनेयाडिह पंचायत के महदेवा में सोमवार को व्यवसाई सह कृषक अरुण सिंह के घर हुई भीषण डकैती की घटना के बाद महदेवा पोखरा के पास बुधवार को बम बरामद किया गया है।इस सूचना से हड़कंप रहा।आशंका है कि डकैती के दौरान इलाके को बम विस्फोट से दहलाने की योजना थी। मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल की सीमा से एकदम करीब एक झोले में रखे गये बम को जब ग्रामीणों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी।सूत्रों के मुताबिक,पोखरा में मछली मारने गए मछूवारो ने जाल फेंका,तो ,पैर और जाल में एक झोला फंसा मिला।झोला निकालते ही सभी के होश फाख्ता हो गए,क्योंकि,झोले के अंदर काले रंग के डिब्बे में करीब आठ से दस पीस बम थ...
पंटोका मिडिल स्कूल के छात्रों ने लिखा पीएम मोदी को सामूहिक पत्र, कहा..मोदी अंकल,बना दीजिए रक्सौल में ओवर ब्रिज!

पंटोका मिडिल स्कूल के छात्रों ने लिखा पीएम मोदी को सामूहिक पत्र, कहा..मोदी अंकल,बना दीजिए रक्सौल में ओवर ब्रिज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।प्रखंड के पनटोका गांव के राजकीय मध्य विद्यालय के छात्रों ने रक्सौल में ओवरब्रिज की समस्या से निजात पाने के लिए सामूहिक रूप से पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा।स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रंजित सिंह के पहल पर आयोजित इस अभियान में उक्त विद्यालय के सैकड़ों छात्र –छात्राओं ने पोस्ट कार्ड पर अपनी समस्याओं को लेकर पीएम को पत्र भेजा।उक्त पत्र में छात्रों ने खुलासा किया है कि रक्सौल शहर में आवागमन के लिए स्टेशन के दोनों ओर स्थित समपार संख्या –33 व 34 एक समस्या बन गया है।दोनों समपारो पर ओवरब्रिज नही होने से बाइक,चारपहिया वाहनों,स्कूली बस,एंबुलेंस के साथ सामान्य आवाजाही घंटों बाधित रहती है।जाम में फंसे स्कूली बच्चे या बीमार लोग पानी के लिए बिलबिला उठते है।कभी कभी रेलवे ढाला के जाम में फंसे मरीज ससमय अस्पताल नही पहुंचने के अभाव में मौत को गले लगा लेते है।गर्भवती महिलाओं को दुर्दशा द...
सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधान पार्षद प्रो0 डॉ0वीरेंद्र नारायण यादव का महागठबंधन ने किया नागरिक अभिनंदन

सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधान पार्षद प्रो0 डॉ0वीरेंद्र नारायण यादव का महागठबंधन ने किया नागरिक अभिनंदन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)। बुधवार को शहर के हजारीमल+2 उच्च विद्यालय के सभागार में महागठबंधन के द्वारा सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 03 के नवनिर्वाचित विधान पार्षद प्रो डॉ विरेन्द्र नारायण यादव का नागरिक अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर के प्रमुख व्यवसायी सह समाजसेवी महेश अग्रवाल ने किया।विधान पार्षद प्रो डॉ विरेन्द्र नारायण यादव ने कहा कि सारण और चम्पारण की गौरवशाली इतिहास है जहां महान विद्वान क्रांतिकारी पंडित राहुल सांकृत्यायन, जयप्रकाश नारायण, महात्मा गांधी की कर्मभूमि, डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी जैसे महापुरुषों की यह भूमि है ।शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ी अलख जगानी है जिससे चारण और चम्पारण का शिक्षा क्षेत्र का अंधेरा दूर हो सके।इसके लिए मेरा हर संभव प्रयास रहेगा।बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने कहा कि सारण और चम्पारण के सभी मतदाताओं को साधुवाद एवं धन्...
रक्सौल के महदेवा में कच्छा बनियान गैंग ने हथियार के बल पर दिया भीषण डकैती को अंजाम,करीब 50लाख की संपति लूटी

रक्सौल के महदेवा में कच्छा बनियान गैंग ने हथियार के बल पर दिया भीषण डकैती को अंजाम,करीब 50लाख की संपति लूटी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*सुशासन बाबू के करीबी और वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह के चचेरे भाई अरुण सिंह के घर हुई है डकैती, रंग में पड़ा भंग *नव पद्स्थापित डीएसपी धीरेंद्र कुमार के पद भार संभालते ही हुई भीषण डकैती की घटना,पुलिस के लिए खुली चुनौती रक्सौल।(vor desk)। नेपाल सीमा से लगे पूर्वी चंपारण के रक्सौल प्रखंड के महदेवा गांव में सशस्त्र अपराधियो ने बंदूक की नोक पर भीषण डकैती की घटना को अंजाम देते हुए लाखों रुपए की संपत्ति लूट ली।घटना स्थानीय प्रमुख व्यवसाई सह कृषक अरुण सिंह के आवास पर बीती रात्रि करीब बारह बजे घटित हुई।सूत्रों के मुताबिक,घटना में करीब डेढ़ दर्जन हथियार बंद अपराधी शामिल थे।इस घटना में आभूषण,नकदी,कीमती समान समेत करीब पचास लाख की संपति लूटे जाने की सूचना है।इलाके में हुई इस भीषण डकैती की घटना में अपराधी करीब डेढ़ घंटे तक तांडव मचाते रहे।लेकिन,परिजनों और ग्रामीणों की सूचना के बाद भी मौ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!