नेपाल पुलिस ने वीरगंज व काठमांडू में बरामद किया 123 पीस दुर्लभ कछुवा,तीन गिरफ्तार!
रक्सौल।(vor desk )। नेपाल पुलिस ने बॉर्डर पर कछुवा की तस्करी का भंडाफोड़ किया है।खुलासा हुआ है कि अंतराष्ट्रीय रैकेट इस तस्करी में जुटा हुआ है।जिसके तार काठमांडु समेत विदेश तक जुड़े हुए हैं।
पुलिस टीम ने सोमवार को वीरगंज के इनरवा क्षेत्र से तस्करी के अवैध 113 पीस दुर्लभ किस्म के कछुवा बरामद किया है,साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।पकडा गया व्यक्ति बारा जिला के कलैया वार्ड 7 निवासी आनन्द लाल टेमानी(45 )है।उसने भारतीय नम्बर प्लेट लगे डिस्कवर बाइक की डिक्की में एक हरे रंग के झोले में इन जीवित कछुओं को छुपा कर रखा था।गुप्त सूचना पर इनरवा पुलिस चौकी के अधिकारियो ने ऊक्त बरामदगी की।
वहीं,दूसरी ओर नेपाल की राजधानी काठमांडु के कोटेश्वर स्थित पोर्टोबेलो कैफे हाउस से 10 कछुवा बरामद किया गया।साथ ही किर्तिपुर नगर पालिका वार्ड 9 निवासी राज देउला(25 ) व राहुल देउला ( 20 )को गिर...









